राज्य

रायपुर निगम की सख्त कार्रवाई : अंतिम नोटिस के बाद भी नहीं दिया बकाया, 8 बड़े बकायादारों के व्यवसायिक परिसर सील….

रायपुर निगम की सख्त कार्रवाई : अंतिम नोटिस के बाद भी नहीं दिया बकाया, 8 बड़े बकायादारों के व्यवसायिक परिसर सील....

रायपुर निगम की सख्त कार्रवाई : अंतिम नोटिस के बाद भी नहीं दिया बकाया, 8 बड़े बकायादारों के व्यवसायिक परिसर सील….

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 के राजस्व विभाग ने विगत कई वर्षों से बकाया राशि जमा नहीं कर रहे वार्ड 1 एवं 2 क्षेत्र के 8 बड़े बकायादारों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उनके संबंधित 8 व्यवसायिक परिसरों को तत्काल सीलबंद कर दिया। रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजस्व कृष्णा खटीक, उपायुक्त राजस्व जागृति साहू तथा जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के निर्देशानुसार, नगर निगम जोन 8 सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल के मार्गदर्शन एवं राजस्व निरीक्षक राजेश मिश्रा, सहायक राजस्व निरीक्षक सर्वश्री नरेंद्र ठाकुर, खगेंद्र सोनी, राम कुमार औसर की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई।

नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 और पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 क्षेत्र में 8 बड़े बकायादारों द्वारा कई वर्षों से बकाया राशि जमा नहीं की जा रही थी। निगम द्वारा डिमांड बिल, डिमांड नोटिस और अंतिम नोटिस जारी किए जाने के बाद भी भुगतान नहीं करने पर अभियान चलाकर संबंधित परिसरों में ताला लगाकर सीलबंदी की कार्रवाई की गई।

जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल एवं सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल ने बताया कि वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 में 91,572 रुपये के बकायादार रामपाल लहरी, 91,572 रुपये के बकायादार सुकलहीन लहरी, 2,05,000 रुपये के बकायादार मो. अब्दुल कलाम, 4,00,389 रुपये के बकायादार बलविंदर सिंह, 77,859 रुपये के बकायादार ओमप्रकाश तिवारी तथा 2,05,879 रुपये के बकायादार अंकित साव के परिसरों को सीलबंद किया गया।

इसी प्रकार पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 में 5,07,539 रुपये के बकायादार निखिल ट्रेडर्स और 8,36,874 रुपये के बकायादार संतोषी देवी/रामनिवास के व्यवसायिक परिसरों में भी ताला लगाकर सीलबंदी की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग की टीम द्वारा मौके पर की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button