राज्य

छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 35 आरोपियों के खिलाफ 3 अक्टूबर को पेश होगी फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी हुई पूछताछ

छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 35 आरोपियों के खिलाफ 3 अक्टूबर को पेश होगी फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी हुई पूछताछ

छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 35 आरोपियों के खिलाफ 3 अक्टूबर को पेश होगी फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी हुई पूछताछ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) अब फाइनल चार्जशीट पेश करने की तैयारी में जुट गया है। 3 अक्टूबर को विशेष कोर्ट में मामले की फाइनल चार्जशीट पेश की जाएगी। इसे अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

35 आरोपियों के खिलाफ पेश की जाएगी चार्जशीट

बताया जा रहा है कि कोल घोटाला मामले में करीब 35 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की जाएगी। वहीं, अग्रिम जमानत हासिल कर चुके आरोपियों से भी EOW की पूछताछ का सिलसिला तेज हो गया है।

विधायक देवेंद्र यादव से भी हुई पूछताछ

इसी कड़ी में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव से भी EOW ने पूछताछ की है। उन्हें पूछताछ के लिए EOW कार्यालय बुलाया गया था, जहां करीब दो घंटे तक उनसे सवाल-जवाब किए गए।

विशेष कोर्ट में पेश की जाएगी फाइनल चार्जशीट

छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल घोटाला मामले की जांच EOW के साथ प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी कर रहा है। अब EOW की ओर से विशेष कोर्ट में फाइनल चार्जशीट पेश किए जाने की तैयारी है। फाइनल चार्जशीट पेश होने के बाद इस मामले में आगे की न्यायिक प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।

ऐसे खड़ा हुआ लेवी वसूली का सिंडिकेट

जांच एजेंसियों के मुताबिक, जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच कोयला व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों से हर टन कोयला परिवहन पर 25 रुपए की अवैध लेवी वसूली जाती थी। इसके लिए खनन विभाग के नियमों में बदलाव कर ऑनलाइन मिलने वाले कोल परमिट को ऑफलाइन किया गया। आरोप है कि इसके बाद एक सिंडिकेट ने परमिट व्यवस्था पर नियंत्रण कर अवैध वसूली का तंत्र खड़ा किया। ईडी और ईओडब्लू की जांच के अनुसार, इस व्यवस्था के जरिए करीब 540 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध वसूली की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button