राज्य

बिना अनुमति संचालित ओयो होटल सील

बिना अनुमति संचालित ओयो होटल सील

बिना अनुमति संचालित ओयो होटल सील

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के देवनंदन नगर में बिना अनुमति अवैध रूप से संचालित ओयो होटल को नगर निगम सील कर दिया है। संदिग्ध गतिविधियों की पर शिकायत नगर निगम ने यह कार्रवाई की है। इस दौरान होटल संचालक ने निगम कर्मियों से जमकर विवाद और हंगामा और धक्कामुक्की भी की।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सरकंडा क्षेत्र के देवनंदन नगर के लोगों ने शिकायत की थी कि रिहायशी क्षेत्र में ओयो होटल का संचालन किया जा रहा है। आए दिन संदिग्ध रूप से युवक-युवतियों का आना-जाना यहां रहता है। जिसके कारण मोहल्ले में माहौल बिगड़ रहा है। वहीं, महिलाएं और युवतियां यहां से गुजरने में असुरक्षित महसूस करती हैं। निगम की जांच में भी यह सामने आया कि बिल्डिंग रिहायशी क्षेत्र में बना है। मकान मालिक ने रिहायशी इस्तेमाल के लिए ही नक्शा बनवाया है लेकिन,

इसमें होटल के तौर पर कमरों का निर्माण कराया गया है, जो व्यवसायिक है। भवन शाखा ने स्थल निरीक्षण किया तो पता चला कि होटल का संचालन अवैध है। शिकायत के बाद निगम ने सोमवार ओयो होटल को सील कर दिया है। इस होटल का संचालन अंकित सिंह कर रहा था। नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे का कहना है कि बिना अनुमति निर्माण और अवैध व्यवसाय पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी भवन मालिक को बख्शा नहीं जाएगा। मनमानी करने वालों के खिलाफ एफआईआर भी कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button