जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

चेंबर ऑफ कॉमर्स में सारंगढ़ के पदाधिकारी चयन से व्यापारियों में जमकर आक्रोश एक परिवार को दे दिया गया पद?

चेंबर ऑफ कॉमर्स में सारंगढ़ के पदाधिकारी चयन से व्यापारियों में जमकर आक्रोश एक परिवार को दे दिया गया पद?

चेंबर ऑफ कॉमर्स में सारंगढ़ के पदाधिकारी चयन से व्यापारियों में जमकर आक्रोश एक परिवार को दे दिया गया पद?

बिना सदस्यों की सहमति से बना दिया गया पदाधिकारी?

सारंगढ़ और बरमकेला के व्यापारियों के बीच गहरा आक्रोश

सर्वाधिक सदस्य वाले केशरवानी समाज से कोई नहीं?

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
चेंबर ऑफ कॉमर्स प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा सारंगढ़ और बरमकेला के लिए नियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी होते ही नए जिले में व्यापारियों के बीच बवाल मच गया है। व्यापारियों ने प्रदेश नेतृत्व पर मनमानी नियुक्ति कर पदाधिकारी थोपने का आरोप लगाया है। एक ही परिवार से 2 सदस्यों को प्रदेश बॉडी में लेने पर भी सवाल उठाया है। जिससे आने वाले दिनों में व्यापारी संगठन चेंबर ऑफ कॉमर्स के एकता में दरार पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। सूत्रों की माने तो व्यापारियों में चेंबर के अध्यक्ष और प्रदेश बॉडी के पदाधिकारी को लेकर जमकर आक्रोश है।

दरअसल बीती रात को चेंबर ऑफ कॉमर्स प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा सारंगढ़ और बरमकेला में स्थानीय इकाई के अध्यक्ष का नियुक्ति किया गया साथ ही प्रदेश बॉडी में उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री का भी नियुक्ति कर दिया गया। सारंगढ़ इकाई का अध्यक्ष संगीत ठाकुर को बनाया गया वही बरमकेला इकाई का अध्यक्ष अरुण स्वर्णकार को बनाया गया है। प्रदेश बॉडी में प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र केजरीवाल को बनाया गया है

वहीं प्रदेश मंत्री दीपक केजरीवाल को बनाया गया है जिसको लेकर सदस्यों में गहरा आक्रोश है। एक ही परिवार को प्रदेश बॉडी में 2 पद देने तथा सर्वाधिक सदस्य वाले केशरवानी समाज के व्यापारियों को उपेक्षित करने को लेकर सोशल मीडिया में तीखी आक्रोश का दौर चल रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि व्यापारी समस्या से दूर रहने वाले तथा आज तक मीटिंग तक में नहीं आने वालों को जवाबदार पद प्रदान कर व्यापारी एकता को तहस नहस करने का प्रयास किया गया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button