राज्य

‘बाघा’ ने सुलझाई खेत के पास मिली महिला की लाश की गुत्थी, 500 मीटर दौड़कर हत्यारे को दबोचा…..देखे video 

‘बाघा’ ने सुलझाई खेत के पास मिली महिला की लाश की गुत्थी, 500 मीटर दौड़कर हत्यारे को दबोचा.....देखे video 

‘बाघा’ ने सुलझाई खेत के पास मिली महिला की लाश की गुत्थी, 500 मीटर दौड़कर हत्यारे को दबोचा…..देखे video 

कोरबा। जिले के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम लोकहड़ा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कोई और नहीं महिला का पड़ोसी निकला, जिसने पत्नी और भाभी को शराब पिलाने से नाराज होकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस की इस जांच में डॉग स्क्वॉड के बाघा ने अहम भूमिका निभाई और हत्यारे तक पहुंचाया।

संदिग्ध हालत में मिला था महिला का शव

मामला 23 सितंबर का है। ग्राम लैंगा के पास ग्राम लोकहड़ा में 24 वर्षीय सुखमनिया एक्का का शव खेत के पास संदिग्ध अवस्था में मिला था। सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या की गई थी। सूचना मिलते ही पसान थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कटघोरा एसडीओपी विजय सिंह राजपूत ने भी मौका मुआयना किया। फोरेंसिक, साइबर और डॉग स्क्वॉड की टीम ने जांच शुरू की। शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। घटनास्थल से रक्तरंजित पत्थर जब्त किया गया।

डॉग बाघा ने किया कमाल

ग्राम लोकहड़ा वनांचल क्षेत्र है, छोटी पहाड़ियों के बीच बसा होने के कारण यहां तकनीकी और संचार साधनों का अभाव है। ऐसे में जांच के लिए डॉग बाघा को लगाया गया। बाघा ने घटनास्थल से सुराग लेने के बाद ऊंचे-नीचे रास्तों से दौड़ते हुए करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित एक घर में घुस गया। पुलिस ने उस घर में रहने वाले सहस राम को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया।

इसलिए दिया वारदात को अंजाम

शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। गिरफ्तार आरोपी सहस राम मिंज पिता प्रेम सिंह (38) निवासी ग्राम लोकडहा उरांवपारा ने बताया कि मृतका सुखमनिया एक्का उसकी पत्नी की सहेली थी और दोनों के घर 50 मीटर की दूरी पर हैं। सुखमनिया शराब पीती थी और उसकी पत्नी के साथ छोटे भाई की पत्नी को भी शराब पिलाती थी।

इस तरह उतारा मौत के घाट

आरोपी ने कई बार सुखमनिया को मना किया था, लेकिन वह नहीं मानी। 22 सितंबर की शाम आरोपी बकरी चराकर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी, बहू और सुखमनिया तीनों शराब के नशे में हुल्लड़ कर रही थीं। गुस्से में उसने सुखमनिया को घर से भगा दिया, जब सुखमनिया अपने चाचा के घर जा रही थी, तो आरोपी ने पीछा कर मुडहीकुवां खेत के पास सुनसान जगह पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। एसपी सिद्धार्थ तिवारी, एएसपी नीतिश ठाकुर और एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button