
लव मैरिज का D and, पति का था अवैध संबंध रेलवे महिला अफसर ने परेशान होकर लगाई फांसी
बिलासपुर. रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी के आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि पति का अन्य महिला से अवैध संबंध था।
अवैध संबंध के चलते आरोपी पति अपनी पत्नी विनीता से मारपीट करता था। मृतका विनीता साहनी राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल प्लेयर भी थी। तोरवा पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। यह मामला बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र का है.
एनई कॉलोनी में रहने वाली विनीता साहनी रेलवे बिलासपुर मंडल में कमर्शियल इंस्पेक्टर थीं। वह मूलतः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली थी और बास्केटबॉल की नेशनल प्लेयर थी। उन्हें स्पोर्ट्स कोटा में रेलवे में नौकरी मिली थी। वर्ष 2014 में बिलासपुर के सिलपहरी थाना सिरगिट्टी निवासी ओब्रे हेल से विनीता साहनी ने लव मैरिज की थी। बीते 6 अप्रैल 2024 को उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के वक्त जिम संचालक पति घर में नहीं था। 8 साल की बेटी दूसरे कमरे में खेल रही थी।