
महानदी स्थित कलमा बैराज में जल प्रवाह की स्थिति

दिनांक 27 सितंबर 2026, सुबह 11 बजे की स्थिति
कलमा बैराज में वर्तमान जलस्तर 199.35 मीटर दर्ज किया गया है, जो निर्धारित खतरे के स्तर 198.50 मीटर से 0.85 मीटर अधिक है। बैराज का पूर्ण जलस्तर 197 मीटर है।
बैराज के सभी 66 गेट पूर्ण रूप से खुले हैं। वर्तमान में कोई भी गेट बंद नहीं है। बैराज में जल का आवक एवं निकासी प्रवाह 16,757.757 घन मीटर प्रति सेकंड (5,91,716 क्यूसेक) दर्ज किया गया है।




