जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

विश्व रेबीज दिवस पर सारंगढ़ में कल लगेगा निःशुल्क टीकाकरण एवं नसबंदी शिविर

विश्व रेबीज दिवस पर सारंगढ़ में कल लगेगा निःशुल्क टीकाकरण एवं नसबंदी शिविर

विश्व रेबीज दिवस पर सारंगढ़ में कल लगेगा निःशुल्क टीकाकरण एवं नसबंदी शिविर

कलेक्टर के निर्देश पर 28 सितंबर को पशु चिकित्सालय परिसर में होगा आयोजन

शहर में आवारा कुत्तों के काटने की घटनाओं को देखते हुए विशेष जागरूकता एवं नियंत्रण कार्ययोजना पर होगा जोर

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 27 सितम्बर 2026। जिला प्रशासन के निर्देश पर सुरक्षित पशु, सुरक्षित परिवार, स्वस्थ समाज’ के संदेश के साथ विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर 28 सितंबर सोमवार को पशु चिकित्सालय सारंगढ़ में निःशुल्क रेबीज टीकाकरण एवं नसबंदी शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। इसमें कुत्ते, बिल्ली सहित पालतू पशुओं का निःशुल्क रेबीज टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही नर-मादा कुत्तों, बिल्लियों और आवारा पशुओं के लिए नसबंदी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

पशुधन विकास विभाग ने नागरिकों से अपने पालतू पशुओं को शिविर में लाकर निःशुल्क टीकाकरण एवं नसबंदी सुविधा का लाभ लेने तथा आवारा कुत्तों के संबंध में संबंधित विभाग को सूचना देने की अपील की है। कुत्ते के काटने की स्थिति में घाव को तत्काल साबुन और बहते पानी से धोकर बिना विलंब नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने की सलाह दी गई है।

शहर में आवारा कुत्तों द्वारा काटने की बढ़ती घटनाओं को विशेष ध्यान में रखते हुए इस शिविर के माध्यम से रेबीज की रोकथाम, आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने और नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। संबंधित विभागों के समन्वय से आवारा कुत्तों की पहचान, आवश्यक उपचार, टीकाकरण एवं नसबंदी की कार्यवाही की जाएगी, ताकि कुत्तों के काटने की घटनाओं में कमी लाई जा सके और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। पशु चिकित्सा विभाग के अनुसार रेबीज एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है, जिससे बचाव के लिए पशुओं का समय पर टीकाकरण जरूरी है। वहीं, नसबंदी से आवारा पशुओं की अनियंत्रित संख्या को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button