जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ के महिला बाल विकास परियोजनाओं में स्थानीय सुपरवाइजरो की भरमार? बगैर चढ़ावा दिये नही होता कोई काम?

सारंगढ़ के महिला बाल विकास परियोजनाओं में स्थानीय सुपरवाइजरो की भरमार? बगैर चढ़ावा दिये नही होता कोई काम?

सारंगढ़ के महिला बाल विकास परियोजनाओं में स्थानीय सुपरवाइजरो की भरमार? बगैर चढ़ावा दिये नही होता कोई काम?

बरसो से पदस्थ है इसी कार्यालय में?
किराये के भवन के नाम पर हो रही है अवैध वसूली?

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला स्थित महिला बाल विकास विभाग में कुल 6 परियोजना है जिसमे कई सेक्टरों मे ऐसे सुपर वाईजर पदस्थ है जो यहा सारंगढ़ क्षेत्र के ही लोकल निवासी है और अभी साल दो साल नही बल्कि विगत कई वर्षों से यहां पदस्थ हैं।कुछ सुपर वाईजर तो यहां कुछ परियोजना में परियोजना अधिकारी पदस्थ नही होने की वजह से प्रभारी परियोजना अधिकारी के पद पर विराजमान हैं।ये परियोजना अधिकारी कार्यालय मे कुछ भी राशि निकालना होता है उसमे बगैर चढ़ावा लिये राशि रकम निकालने की फाईलों को कोई ना कोई वजह बताकर रोक
देते हैं

अभी मार्च इंडिग का समय है पूरे वर्ष भर जो कुछ भी इन परियोजनाओं मे जो भी खरीदी या कहना चाहिये लेन देन के साथ ही विभाग मे पदस्थ कर्मीयों का टीए डीए राशि मे भारी लेन देन और यहा स्टेशनरी सामाग्री की खरीदी की बिल आहरित करने मे भी भारी लेन देन करने की जानकारी विभाग मे पदस्थ सूत्रों ने अपना नाम गोपनीय रखने की शर्त पर दी है अभी मार्च इंडिग मे किराये की भवनों में संचालित हो रहे आंगनवाड़ी केन्द्रों के किराया राशि मे भी भारी वसूली की जानकारी भी अपुष्ट सूत्रों नें दी हैं।

सारंगढ़ बिलाईगढ जिला के सैकड़ों आंगनवाड़ी केन्द्रो मे गरम भोजन के नाम पर
भी भारी खेल आंगनवाड़ी केन्द्रों के गर्म भोजन को संचालित करने वाली समूहों और संबंधित सेक्टर के सुपरवाइजर के मिली भगत से होता है।जिन आंगनवाड़ी केन्द्रों में माना कि आठ दस बच्चे ही आते हैं वहां सुपरवाइजर लोग इन बच्चों की संख्या दोगुनी करने की हिदायत समूहों को देकर शासकीय रकम को बंदरबाट करने का काम वर्ष के बारहो महीने करते है।कार्यालयीन सूत्रो से मिली जानकरी मे इस विभाग मे जो भी गफलतें हो रही है इसकी शिकायते भी होती है, लेकिन सब रद्दी की टोकरी मे सड़ जाती है। यहां समय समय पर जांच कार्यवाही विभाग के
उच्चाधिकारी करते तो हैं

लेकिन यह कार्यवाही केवल जांच कोरम पूरी होने की ही कार्यवाही होती है।कार्यालयीन सूत्रो का दावा है कि कार्यालय के उक्त सभी लेन देन की जांच अगर सही ईमानदारी से हो जाये तो यहां के उक्त गफलतों की दूध का दूध और पानी का पानी अलग छनकर सामने आ सकती है। बहरहाल सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के सभी छ: परियोजनाओं में ब्याप्त गफलतों की जांच के साथ ही यहा प्रभार मे रहने वाली इसी जिले के निवासी सुपरवाइजरों को हटाने के लिये ठोस कार्यवाही की अपेक्षा भी विभाग के उच्चाधिकारीयो और क्षेत्र के सत्तापक्ष के नेताओं से की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button