राज्य

एनालॉग पनीर बेचने वालों हो जाओ सावधान, एक्शन मोड में खाद्य विभाग…

एनालॉग पनीर बेचने वालों हो जाओ सावधान, एक्शन मोड में खाद्य विभाग...

एनालॉग पनीर बेचने वालों हो जाओ सावधान, एक्शन मोड में खाद्य विभाग…

धतमरी. शहर में नकली पनीर (Analogue Paneer) के खिलाफ खाद्य विभाग का एक्शन जारी है. डेयरी, होटल, रेस्टोरेंट और कैफे में लगातार जांच की जा रही है. इस कड़ी में शनिवार को होटलों से लेकर कैसे तक जांच के लिए खाद्य विभाग की टीम पहुंची. इस दौरान कई संस्थानों में पनीर संदिग्ध मिलने पर उसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं.

गंदगी पर कैसे का लाइसेंस सस्पेंड

जानकारी के मुताबिक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को शहर के जिंजर कैफे, श्री कृष्णा डेयरी और श्री सखी कैफे पहुंचकर जांच की. अभियान के तहत तीन प्रतिष्ठानों से पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, जबकि गंभीर अस्वच्छता मिलने पर सखी कैफे का खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है.

विभाग के मुताबिक, लैब रिपोर्ट सामने आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं निरीक्षण के दौरान श्री सखी कैफे की रसोई में गंभीर स्तर की अस्वच्छता पाई गई. खाद्य पदार्थों की तैयारी निर्धारित स्वच्छता मानकों के अनुरूप नहीं होने पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कैफे का खाद्य लाइसेंस 2 दिनों के लिए या रसोई की संपूर्ण स्वच्छता और आवश्यक सुधार होने तक निलंबित कर दिया है.

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जिले के सभी डेयरी, होटल, रेस्टोरेंट, कैफे और ढाबा संचालकों को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं. विभाग ने अमानकीकृत डेयरी एनालॉग और नकली या मिलावटी पनीर के उपयोग और बिक्री से बचने की भी हिदायत दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button