
सारंगढ़ नगर पालिका : नाली का पानी बह रहा है सड़क पर, राहगीर हो रहे है परेशान?

कई स्थानो पर नाली का पानी सड़क पर आया,
मलबा से पटा पड़ा है नालियां,
नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी गहरी निद्रा में सो रहे?
ना तो नाली की सफाई करा रहे है और ना ही स्वच्छता पर ध्यान दे रहे है?
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़ नगर पालिका के अधिकारियो को चैन की बंशी बजाकर सोने वाले कार्यालय का नाम यूं ही नही दिया गया है बल्कि ऐसे-ऐसे कारनामे है जिसके कारण से यह अवार्ड उनको दिया गया है। सारंगढ़ नगर पालिका के अधिकांश वार्डो मे नालियो का पानी सड़क पर बह रहा है क्योकि अर्से से नालियो की सफाई नही हुई और नालियो मलबा से पटी हुई है। पोस्ट आफिस के सामने की नालिया और कन्या शाला जाने वाले रोड़ के पास नाली का पानी सडक को क्रास कर रहा
और राहगीर नालियो की पानी मे पैदल चलने के लिये मजबूर है।
सारंगढ़ नगर पालिका का सफाई व्यवस्था बद से बदहाल हो गया है। यहा पर नालियो मे मलबा पट गया है जिसके कारण से नालियो का पानी सड़क पर बह रहा है। नालियो की सफाई हुए एक अर्सा बीत गया है फिर भी सफाई नही हो रही है। गर्मी माह प्रारंभ होने के साथ ही नालियो की सफाई को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया जाता है किन्तु जब से सारंगढ़ जिला मुख्यालय बना है तब से शहर की साफ-सफाई व्यवस्था ठप्प हो गई है।

पहले अनुविभाग मुख्यालय होने पर ही यहा पर सफाई मे कसावट दिखता था किन्तु जब से सारंगढ़ जिला बना है नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियो में सुस्ती सी आ गई है। यहा पर सफाई व्यवस्था का काम देखने वाले भी कर्मचारियो की कमी का रोना रो रहे है। वही प्रशासन भी सफाई व्यवस्था और अन्य नगरीय क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओ वाली व्यवस्था पर ध्यान नही दे रहे है और निमार्ण कार्य आदि पर अपनी फोकस लगाये हुए है। नगर पालिका के शहरी वार्ड पोस्ट आफिस के सामने की रोड़ के दूसरी तरफ की नाली तथा महाजन बर्तन भंड़ार के घर
के सामने से पीडब्लूडी के मकान क्रमांक-6 के सामने की नाली महज एक उदाहरण है

कि मलबा से पटा हुआ नाली का पानी सड़क पर आ गया है और पैदल आवागमन करने वालो को नाली के पानी से पैर गुजारने पड़ रहे है। ऐसे लगभग दर्जन भर ऐसे स्थान है जहा पर नालिया बजबजा रही है और नगर पालिका के अधिकारी चैन की बंशी बजा रहे है। बदहाल हो चुकी सफाई व्यवस्था को लेकर आवाज उठाना तो दूर नगर पालिका के इस लापरवाही पर कहने वाले भी कोई नही है। जिले के बड़े अधिकारियो के घरो के पास सफाई व्यव्स्था दुरूस्त करके संभावित डांट से बच रहे सारंगढ़ नगर पालिका का अमला आने वाले दिनो मे नगरवासियो के आक्रोश का सामना करेगा इस बात मे कोई दो राय नही है।



