जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

बरमकेला के वेयर हाउस गोदाम बना खाली गाड़ियों का पार्किंग!

बरमकेला के वेयर हाउस गोदाम बना खाली गाड़ियों का पार्किंग!

गोदाम प्रभारी के मनमानी से चहेतो का जमकर बोलबाला,
सारंगढ़,
सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिला के बरमकेला ब्लॉक में स्थित वेयर हाउस का गोदाम इन दिनों खाली वाहनों का डंपिंग यार्ड बन गया है। जबकि चावल लोड गाड़ी सड़क पर खड़ी हो रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वेयर हाउस के इस गोदाम में कुछ दिनों से शाम 7 बजे के बाद से चावल जमा करने वाले आने वाले वाहनों को गोदाम परिसर के प्रवेश नही का रहा है किंतु सड़क की किनारे में पार्किंग करवा दिया जा रहा है। जिसके वजह से बरमकेला–सरिया पहुंच मार्ग काफी सकरी हो गई है। तथा यहां पर सड़क दुर्घटना की आशंका बहुत बढ़ गया है। वही वेयर हाउस के गोदाम के प्रभारी श्री सिदार गोदाम परिसर में कई खाली वाहनों का पार्किंग स्थल बनाकर रख दिए है। जानकारी के मुताबिक लगभग 1 दर्जन से अधिक खाली वाहनों का डंपिंग यार्ड बन गया है। वही गोदाम प्रभारी की मनमानी से चहेतो लोगो को चावल लोड गाड़ी शाम 7 बजे से लेकर आधी रात तक गोदाम में आसानी से प्रवेश करती है वही नियम यह बना रखे है कि 7 बजे के बाद कोई भी चावल लोड वाहन वहा नही जायेगा।
बहरहाल वेयर हाउस के गोदाम प्रभारी श्री सिदार के मनमानी से मुख्य मार्ग पार्किंग स्थल बन गया है जिसमे बड़ी दुर्घटना कभी भी घटित हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button