जिला- सारंगढ़जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विरुद्ध कथित अमर्यादित बयानबाजी के विरोध में युवा मोर्चा सारंगढ़ ने किया पुतला दहन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विरुद्ध कथित अमर्यादित बयानबाजी के विरोध में युवा मोर्चा सारंगढ़ ने किया पुतला दहन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विरुद्ध कथित अमर्यादित बयानबाजी के विरोध में युवा मोर्चा सारंगढ़ ने किया पुतला दहन

सारंगढ़-बिलाईगढ़। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं जननेता आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के विरुद्ध कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा कथित अभद्र भाषा एवं अमर्यादित बयानबाजी किए जाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा आज जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया।
यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव सिंह जी के निर्देशानुसार तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल योगराज टिकरिहा जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए राजनीतिक मर्यादा बनाए रखने की मांग की।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री हितेश अजगल्ले ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश की जनता के अपार विश्वास और जनादेश के प्रतीक हैं। उनके विरुद्ध कथित अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना लोकतांत्रिक परंपराओं और राजनीतिक शिष्टाचार के अनुरूप नहीं है। लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना प्रत्येक राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय जी,जिला महामंत्री अमित तिवारी जी,प्रदेश प्रवक्ता बेदराम जांगड़े जी,प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा हरिनाथ खूंटे जी,जिला प्रवक्ता भुवन मिश्रा,जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा हितेश अजगल्ले,जिला महामंत्री सौरभ सिंह जी,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बैजयंती लहरे जी,प्रकाश अग्रवाल जी,मनोज मिश्रा जी,चंद्रिका ठाकुर जी,,निखिल बानी जी,चिंता साहू जी,खिलेश साहू,गजराज यादव,राजा पूरी,ओंकार मल्होत्रा,आशुतोष गोस्वामी,गुलशन सुमन,मोक्ष यादव,जितेंद्र गुप्ता,शिवकुमारी चौहान,नितिन टंडन,अनुज जायसवाल,मोहर साहू,परमेश्वर चंद्रा, सूरज नरेश चंद्रा,सूरज लहरें,अजय बरेठ,संजू शर्मा,सरिता ,विमला,अभिषेक पटेल,प्रेम सिंह,दीपक पटेल,आशीष चंद्रा,सरसीवा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू ,नारायण साहू, अविनाश पूरी,दुर्गेश केशरवानी जी,वीरेंद्र निराला,आर्यमन सिंह ,अभिनव ठाकुर,अमन यादव, एस कुमार यादव जी,राहुल केशरवानी, अक्षत स्वर्णकार ,खिलन सोरेंग एवं समस्त युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button