राज्य

युवक ने खुद के पैरों में बांधी पत्थर से भरी बोरी, फिर कुएं में लगा दी छलांग

युवक ने खुद के पैरों में बांधी पत्थर से भरी बोरी, फिर कुएं में लगा दी छलांग

युवक ने खुद के पैरों में बांधी पत्थर से भरी बोरी, फिर कुएं में लगा दी छलांग

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने आत्महत्या कर लिया है। युवक ने आत्महत्या के लिए जो तरीका अपनाया है वो हैरान कर देने वाला है। उसने पहले पत्थरों से भरे बोरे को रस्सी से अपने पैरों में बांध लिया और फिर कुएं में कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

पढ़िए पूरी खबर

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान कल्याणपुर गांव निवासी सुमेर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुमेर पहले भी दो बार अपनी जान देनी की कोशिश कर चुका था।

एक बार उसने फांसी लगाने का प्रयास किया था, लेकिन पेड़ का डंगाल टूटने कि वजह से वह बच गया था।

दूसरी बार उसने कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की, लेकिन तैरने आने की वजह से वह बच गया था।

सुमेर ने इस बार बड़े प्लानिंग से पैरों को रस्सी और पत्थर से बांधकर कुएं में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं पुलिस ने बताया कि सुमेर सनकी प्रवृत्ति का व्यक्ति था, जिसकी गांव के लोगों से नहीं बनती थी। फिलहाल पुलिस ने मामले कि जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button