राज्य

ये अंधा प्रेम है! सनकी प्रेमी ने प्रेमिका को जिंदा जलाकर मार डाला, चीखती, पुकारती, तड़पती सड़क पर दौड़ती रही प्रेमिका……

ये अंधा प्रेम है! सनकी प्रेमी ने प्रेमिका को जिंदा जलाकर मार डाला, चीखती, पुकारती, तड़पती सड़क पर दौड़ती रही प्रेमिका......

ये अंधा प्रेम है! सनकी प्रेमी ने प्रेमिका को जिंदा जलाकर मार डाला, चीखती, पुकारती, तड़पती सड़क पर दौड़ती रही प्रेमिका……

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट क्षेत्र में घटे घटना ने पवित्र प्रेम को कलंकित किया है, समाज को झकझोर दिया है, मानवता को शर्मसार किया है। सनकी प्रेमी के एक अंधा प्रेम ने उस हर रिश्ते को मार डाला, जिसमें प्रेम को सबसे ऊपर रखा गया है। घटना में सामने आई क्रूरता ने दर्दनाक मौत की हदें पार कर दी है।

पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब साढ़े 9 से 10 बजे के बीच माना बस्ती से बरौंदा जाने वाली सड़क पर एटीसी बिल्डिंग के पीछे ग्रामीणों और राहगीरों ने एक महिला को झुलसी हालत में चीखते-चिल्लाते देखा। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला करीब 65 से 70 फीसदी झुलसी हुई थी। सोमवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पांच साल पहले पति से हुई थी अलग

मृतका की पहचान आरंग-समोदा निवासी राजकुमारी साहू (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह करीब पांच साल पहले पति से अलग हो गई थी। इसके बाद वह बोरियाकला क्षेत्र में शदाणी दरबार के आसपास अकेली रहकर घरेलू काम करके अपना जीवनयापन कर रही थी।

मिलने के लिए बुलाया, पेट्रोल लेकर पहुंचा आरोपी

एएसपी ग्रामीण अभिषेक झा के मुताबिक, राजकुमारी और वीरू के बीच शादी से पहले प्रेम संबंध था। घटना वाली रात वीरू ने ही उसे मिलने के लिए बुलाया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर पेट्रोल लेकर मौके पर पहुंचा था। पुलिस को आशंका है कि इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।

2021 में सास पर टंगिये से हमले का भी आरोप

जांच में यह जानकारी भी सामने आई है कि वर्ष 2021 में आरोपी वीरू आरंग के मोखला गांव पहुंचा था, जहां उसने कथित तौर पर राजकुमारी की सास पर टंगिये से हमला किया था। पुलिस अब इस पुराने मामले और वर्तमान घटना के बीच संबंधों की भी जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button