जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

आर्टिंगा कार में गांजा परिवहन तथा स्विफ्ट कार में पायलेटिंग करने वाले कुल 05 गांजा तस्कर 125 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार

आर्टिंगा कार में गांजा परिवहन तथा स्विफ्ट कार में पायलेटिंग करने वाले कुल 05 गांजा तस्कर 125 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार

आर्टिंगा कार में गांजा परिवहन तथा स्विफ्ट कार में पायलेटिंग करने वाले कुल 05 गांजा तस्कर 125
किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार

अवैध गांजा परिवहन पर थाना सरिया की बड़ी कार्यवाही,
12.50 लाख रूपये का अवैध गांजा जप्त, 20 लाख का वाहन भी किया गया जप्त,
सरिया पुलिस को गांजा तस्करी के गिरोह का भांड़ाफोड़ करने में मिली सफलता,
उड़ीसा के सोनपुर से मध्यप्रदेश लेकर जा रहे थे गांजा,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया पुलिस ने मध्यप्रदेश के गांजा तस्करो का पकड़ने मे सफलता प्राप्त किया है। 12.50 लाख रूपये मूल्य के 125 किलो से अधिक का गांजा को सरिया-सारंगढ़-बिलासपुर होते हुए मध्यप्रदेश ले जाने के योजना पर पानी फेरते हुए सरिया पुलिस ने 5 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20बी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय
एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व मे सरिया पुलिस को 125 किलो 07 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 05 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। विवरण इस प्रकार है

कि दिनांक 19/03/2026 को दौरान पेट्रोलिंग जरिये मुखबीर सुचना मिला कि एक सफेद रंग की आर्टिगा कार क्र MP 20 CM 7737 में कुछ व्यक्ति उड़ीसा से गांजा लेकर शहडोल जाने वाले है तथा उसके आगे –आगे एक स्विफ्ट कार क्र MP 62 C 1080 पायलेटिंग में चल रही है सूचना पर भुलुमुडा — सरिया मेन रोड मे घेराबंदी कर दोनों कार को पकड़ा गया। आर्टिगा कार चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम पूर्णानंद सिंह उर्फ राहुल पिता दिगंबर उम्र 34 वर्ष सा पांडव नगर शहडोल जिला शहडोल ( मध्यप्रदेश) का होना बताया। गवाहों के समक्ष आर्टिगा कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर 120 पैकेट में कुल 125 किलो 07 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला।

पायलेटिंग कर रहे स्विफ्ट डिजायर कार क्र MP 65 सी 1080 के चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम ऋषि सिंह पिता स्व धनीराम उम्र 22 वर्ष सा राजेंद्रग्राम थाना राजेंद्रग्राम जिला अनुपपुर ( मध्यप्रदेश )का होना बताया। दोनो कार में बैठे पांचों आरोपियों से गांजा के बारे मे पूछताछ करने पर सोनपुर,बौद्ध उड़ीसा निवासी
विकास नामक युवक से गांजा खरीदकर शहडोल( मध्यप्रदेश) ले जाकर बिक्री करना बताए।आरोपियों के कब्जे से 125 किलो 07 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, 01नग आर्टिगा कार, 01 नग स्विफ्ट डिजायर कार , 04 नग मोबाइल को जप्त कर पांचों आरोपियों के खिलाफ थाना सरिया मे अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 20 बी
एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता है । सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव ,सउनिसुमनचौहान , प्र0आर0- सुरेंद्र सिदार ,आर नरेंद्र चंद्रा,विमल जांगड़े,श्रवण टंडन,ताराचंद,मोतीलाल जांगड़े, दिगंबर ,दिलीप स्नेही साइबर सेल से दीपक मैत्री व
समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

जप्त सम्पत्ति –
▪आरोपी के कब्जे से 125किलो 0 7ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 12,50,000रूपये ।
▪एक नग आर्टिगा कार कीमत करीबन 15,00,000 रूपये
▪एक नग स्विफ्ट डिजायर कार कीमती 5,00,00 रु
▪मोबाइल 04नग कीमती 95000 रु
जुमला संपत्ति कीमती करीबन 33,45,000 रूपये

गिरफ्तार आरोपी :-
1) पूर्णानंद सिंह उर्फ राहुल पिता दिगंबर उम्र 34 वर्ष सा पांडव नगर शहडोल जिला शहडोल ( मध्यप्रदेश)
2) हिमांशु अग्रवाल पिता मनोज अग्रवाल उम्र 24 वर्ष सा राजेंद्रग्राम थाना राजेंद्रग्राम जिला अनुपपुर (,मध्यप्रदेश)
3) देवेंद्र खांडे पिता राजकुमार खांडे उम्र 23 वर्ष सा पुष्पराजगढ़ थाना राजेंद्रग्राम जिला अनुपपुर ( मध्यप्रदेश)
4)ऋषि सिंह पिता स्व धनीराम उम्र 22 वर्ष सा राजेंद्रग्राम थाना राजेंद्रग्राम जिला अनुपपुर (मध्यप्रदेश)
5)विनय कुमार मर्श्राम पिता विजय कुमार उम्र 23 वर्ष सा राजेंद्रग्राम थाना राजेंद्रग्राम जिला अनुपपुर (मध्यप्रदेश)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button