
PSC के SI रिजल्ट में जिस NEWS नाम को लेकर मचा बवाल, अब सामने आकर खुद बताई पूरी सच्चाई, जानिए क्या कहा….

रायगढ़। PSC के SI रिजल्ट में जिस NEWS नाम को लेकर बवाल मचा हुआ था अब उसने खुद सामने आकर पूरी सच्चाई बताई है। रायगढ़ जिला मुख्यालय से मात्र 20 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम रेंगालपाली स्थित हाईस्कूल में पढ़ने वाले न्यूज नाम के लड़के की हिस्ट्री पुलिस को सही मिली है। गांव के प्रिंसिपल से लेकर उसे पढ़ाने वाले शिक्षक भी बताते हैं कि न्यूज नाम का लड़का शुरू से ही पढ़ाई में तेज रहा है और उसने सीजीपीएसई परीक्षा में सुबेदार के रिजल्ट में सफलता पा ली है। इस नाम के कारण पुलिस पूछताछ के अलावा लोगों के शक की जद में आने से पूरे छत्तीसगढ़ में इससे सवाल किये जाने लगे हैं।
पूरा नाम है न्यूज कुमार प्रधान
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचने के बाद इस न्यूज कुमार ने अपनी पूरी जानकारी देते हुए बतया कि इसका पूरा नाम न्यूज कुमार प्रधान है और आधार कार्ड और मार्कशीट में उसका नाम केवल न्यूज लिखा हुआ है। सरनेम नही होनें के कारण उसके उपर यह शक किया जा रहा है कि यह फर्जी है, जबकि बचपन से लेकर अभी तक उसके सभी पढाई के दस्तावेजों में न्यूज नाम लिखा हुआ है और उसका नाम न्यूज कुमार प्रधान है। पिता का नाम सुखदेव और मां का नाम सर्वेश्वरी है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की मार्कशीट में यही नाम होनें के कारण एकाएक न्यूज विवाद में आ गया।
मानसिक पीड़ा का करना पड़ रहा सामना
आज उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने मुलाकात करके अपनी पूरी जानकारी दी और यह भी बताया कि केवल नाम के कारण उसको कई पूछताछ से गुजरना पड़ रहा है, जो उसे मानसिक पीड़ा दे रही है। बहरहाल अचानक सुर्खियों में आये न्यूज नाम का यह शख्स अब अपने नाम को लेकर भले ही सब कुछ ठीक ठाक बता रहा हो पर सीजीपीएसई परीक्षा में रिजल्ट उसके पक्ष में आने के बाद आगे भी उसे कई पूछताछ से गुजरना पड़ेगा।



