जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोईरडीह में सरस्वती सायकल योजना के तहत 14 छात्राओं को मिली सायकल

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोईरडीह में सरस्वती सायकल योजना के तहत 14 छात्राओं को मिली सायकल

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोईरडीह में सरस्वती सायकल योजना के तहत 14 छात्राओं को मिली सायकल

बरमकेला। विकास खंड बरमकेला अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोईरडीह (जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) में शासन की महत्वाकांक्षी ‘निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण योजना’ के तहत कक्षा 9वीं की 14 पात्र छात्राओं को सायकल वितरित की गई। सायकल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे और वे काफी उत्साहित नजर आईं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को सायकलें सौंपते हुए कहा कि दूर-दराज के गांवों से स्कूल आने वाली बालिकाओं के लिए यह योजना बेहद मददगार साबित हो रही है।

इससे न केवल छात्राओं को आवागमन में सहूलियत होगी और समय की बचत होगी, बल्कि क्षेत्र में बालिका शिक्षा को भी नया बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर विनीता नायक (सरपंच, ग्राम पंचायत बोईरडीह) रामकुमार पटेल,शाला विकास समिति के सदस्य प्रमोद नायक सहित छात्र छात्राएं विद्यालय परिवार और अभिभावक भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button