जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़: गोड़िहारी में चाकूबाजी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार, सारंगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, चाकूबाजी के आरोपी कुछ ही घंटों में पुलिस के गिरफ्त में।

सारंगढ़: गोड़िहारी में चाकूबाजी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार, सारंगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, चाकूबाजी के आरोपी कुछ ही घंटों में पुलिस के गिरफ्त में।

सारंगढ़: गोड़िहारी में चाकूबाजी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार,
सारंगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, चाकूबाजी के आरोपी कुछ ही घंटों में पुलिस के गिरफ्त में।

आरोपी रोहित चौहान पिता नरसिंह चौहान उम्र 20 वर्ष सा दुर्गापाली थाना सारंगढ़ को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ के गोड़िहारी में कल मामूली विवाद पर घर से बुलाकार चाकू से ताबड़तोड़ हमला करके जान लेने पर उतारू दो आरोपियो मे एक को सारंगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त किया है। वही मुख्य आरोपी मोनू तिवारी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा,अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा चाकूबाजी के आरोपियों की त्वरित गिरफ़्तारी निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली प्रमोद यादव के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी

कोतवाली सारंगढ़ के पुलिस स्टाफ के द्वारा कुछ ही घंटो में चाकूबाजी के 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। अप0क्रं0 347/2026धारा-296,351(3),,115( 2),109(1),3(5)बीएनएस में प्रार्थी शंकर अजय पिता मोतीराम सा 1गोड़िहारी थाना सारंगढ़ ने दिनांक 20/07/2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीती रात दिनांक 19/07/26 के करीब 23/50 बजे मोनू तिवारी और उसके साथी के द्वारा तुम मेरे बड़े भाई को खिला पिला कर बिगाड़ रहे हो कहते हुए

गालो गलौच कर हाथ मुक्का व चाकू से मारपीट कर चोट पहुंचाने की सूचना पर आरोपीगणों के खिलाफ अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। पतासाजी दौरान प्रकरण में संलिप्त आरोपी रोहित चौहान पिता नरसिंह चौहान उम्र 20 वर्ष सा दुर्गापाली थाना सारंगढ़ को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है तथा प्रकरण के 01 आरोपी की पतासाजी की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव , सउनि अंजान सिंह, आर विमल जांगड़े,मिनिकेतन पटेल, पुरुषोत्तम राठौर , योगेश एवं समस्त स्टाफ का संपूर्ण कार्यवाही में प्रमुख भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button