राज्य

डेढ़ साल की बेटी को छोड़कर महिला ने गंगरेल में लगाई छलांग, पति की प्रताड़ना से तंग आकर उठाया आत्मघाती कदम….

डेढ़ साल की बेटी को छोड़कर महिला ने गंगरेल में लगाई छलांग, पति की प्रताड़ना से तंग आकर उठाया आत्मघाती कदम....

डेढ़ साल की बेटी को छोड़कर महिला ने गंगरेल में लगाई छलांग, पति की प्रताड़ना से तंग आकर उठाया आत्मघाती कदम….

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्थित गंगरेल बांध में महिला ने अपनी डेढ़ साल की बेटी को छोड़कर छलांग लगा दी, जिसे हड़कंप मच गया। पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसने ये आत्मघाती कदम उठाया था, हालांकि राहत की बात ये रही कि आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह से महिला को बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान सतवंतीन निर्मलकर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पूरी गांव की रहने वाली बताई जा रही है। महिला पिछले कुछ महीनों से नगरी के छिपलीपारा स्थित अपने मायके में रह रही थी। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे लगातार प्रताड़ित करता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी।

कैसे बची महिला की जान ?

इसी प्रताड़ना से तंग आकर महिला अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची को लेकर गंगरेल पहुंची और आत्महत्या का प्रयास किया। बच्ची को किनारे छोड़कर महिला पानी में उतर गई, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते उसे देख लिया और सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फिलहाल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है और आगे की जांच की जा रही है। वहीं महिला और उसकी बच्ची दोनों सुरक्षित बताई जा रही हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button