
सारंगढ़ में फिर हुई चाकूबाजी, गोड़िहारी में युवक पर चाकू से ताबडतोड़ हमला, जान से मारने का प्रयास आरोपी मोनू तिवारी एवं उसके साथी पर संगीन धाराओ मे अपराध पंजीबद्ध,

मोनू तिवारी और साथी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 3(5) 296, 351(3), 115(2) के तहत अपराध दर्ज
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में फिर से चाकूबाजी का मामला प्रकाश में आया है। समीपस्थ ग्राम गोड़िहारी निवासी शंकर अजय को आरोपी मोनू
तिवारी और उसके साथी रात को लगभग 12 बजे बुलाकर गोड़िहारी के शासकीय स्कूल के पास ले गये और घरेलू विवाद के बाद जान से मारकर खत्म करने की धमकी देते हुए गाली-गलौच करते हुए चाकू निकालकर शंकर अजय के सिर, दाहिने भुजा और पीठ मे लगातार कई बार प्राणघातक हमला करके गंभीर चोट पहुंचाया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी मोनू तिवारी और उसके साथी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 3(5) 296, 351(3), 115(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शंकर अजय पिता मोतीराम अजय उम्र 32 वर्ष निवासी गोडिहारी
स्कूलपारा थाना-सारंगढ़, जिला-सारंगढ- बिलाईगढ़ का रहने वाला है उसने बताया कि दिनांक 19.07.2026 के रात्रि 11.50 बजे
मोनू तिवारी एवं उसके साथ एक अन्य साथी उसके घर के पास आकर दरवाजा खटखटाया तब उसके पिता मोतीराम अजय दरवाजा को
खोले जहा पर मोने तिवारी ने शंकर को बुला बोले जिस पर उसके पिता जी उसको बुलाये तब शंकर वहां गया तो मोनू तिवारी एवं उसके
साथी द्वारा अपने साथ गांव के स्कुल के पास ले जाते हुए बोला कि तुम मेरे भाई को खिला-पिलाकर बिगाड रहा है उसे समझाता नही है
कहकर एक राय होकर दोनो गंदी-गंदी गाली गलौच करने लगा,
जिसे गाली देने से मना किया तो मोनू तिवारी द्वारा जान से मारकर खत्म कर दूंगा कहते हुए हाथ मे रखे चाकू से शंकर अजय के सिर, दाहिने भुजा व पीठ मे लगातार कई बार प्राण घातक हमला कर गंभीर चोंट पहूंचाया है एवं उसके एक अन्य साथी द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट करने के बाद दोनो वहां से भाग गये, फिर शंकर अजय लहूलूहान घर पहूंचकर अपने पिता मोतीराम अजय, भईया महेश अजय, पत्नि तृष्णा को घटना के बारे मे बताया हूं तभी पडोस के शोभा निराला द्वारा डायल 112 को फोन कर बुलाया फिर वह घर वाले के साथ ईलाज कराने जिला अस्पताल सारंगढ आया तथा जिसका ईलाज जिला अस्पताल सारंगढ मे कराया हूं रात्रि होने एवं स्वास्थ ठीक नही रहने से, मैं सुबह अपने भईया महेश अजय के साथ रिपोर्ट करने थाना आया ।
सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी मोनू तिवारी और उसके साथी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 3(5)
296, 351(3), 115(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।



