
सावधान : सारंगढ अंचल मे खड़ी गाड़ी के चक्का चोरी करने वाले गैंग सक्रिय?

पहले खड़ी गाड़ी में डीजल चोरी की होती थी वारदात,
अब खड़ी गाड़ी की टायर निकाल कर हो गई चोरी,
एक नही दो नही बल्कि 8 चक्का टायर और डिस्क सहित चोरी,
सारंगढ़-बरमकेला मुख्य मार्ग पर स्थित मल्दा गांव की घटना,
सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ किया अपराध पंजीबद्ध,
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले मे खड़े गाड़ियो मे डीजल चोरी करने के वारदात के बाद अब खड़ी गाड़ी का चक्का चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। चोरो ने एक नही बल्कि 8 चक्का को टायर और डिस्क के साथ चोरी कर लिया है। लगभग 80 हजार रूपये के कीमती इस चोरी से गाड़ी मालिक भी हैरान है। सारंगढ़ अंचल में ऐसा चोरी पहली बार हुआ है जब सारंगढ़-बरमकेला मुख्य मार्ग पर मल्दा गांव में रोड़ ऊपर गाड़ी खड़ी थी और चोर बड़ी आसानी से 8 चक्का चोरी करके ले गया। इस चक्का चोरी करने मे कोई एक दो नही बल्कि आधा दर्जन से अधिक चोर का गैंग हो सकता है जो कि इस प्रकार के चोरी को अंजाम दिया है। इस संबंध में मिली जानकार के अनुसार अनिल अग्रवाल पिता रघुवीर अग्रवाल उम्र 47 वर्ष, सा० देवेंद्र नगर रायपुर थाना देवेंद्र नगर जिला रायपुर का रहने वाला है उसका खुद का ट्रक क्र सीजी 04 एम० 2972 अशोक लिलेन्ड 14 चक्का में वह ट्रांसपोटिंग का काम करता हूं
उसने बताया कि दिनांक 15.05.2026 को उसका वाहन ट्रांसपोर्टिग सामान लेकर बरमकेला गया था वापस आते समय ग्राम मल्दा बंजारी मंदिर के पास करीबन रात में 07.30 बजे शार्ट सर्किट होने से गाडी खराब हो गया उसका ड्रायवर गाडी को छोड कर घर आ गया दिनांक 12.07.2026 के दिन करीबन 11.00 बजे पता चला कि वाहन क्रमांक सीजी 04 एम 2972 मे लगे चक्का टायर चोरी हो गया है तब वह आकर देखा है, उसके अशोक लिलेन्ड 14 चक्का ट्रक में लगे 8 चक्का टायर डिक्स सहित किमती करीबन 80000 रूपये को कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है।चोरी की सूचना उसको दिनांक 12/07/2026 को दुखन ड्राईवर द्वारा फोन करने पर दिया गया, जिसके बाद अनिल अग्रवाल ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई जिस पर सिटी कोतवाली थाना सारंगढ़ ने अज्ञात आरोपी पर अपराध धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
सारंगढ़-बरमकेला मुख्य मार्ग पर मल्दा गांव की घटना
बताया जा रहा है जहा पर ट्रक को खड़ा किया गया था वह मेन रोड़ से सटा हुआ क्षेत्र है तथा बंजारी मंदिर के पास है। वहा पर हमेशा भीड़-भाड़ लगा रहता है। नया पुलिया के पास बने चौराहा मे आवागमन देर- रात तक जारी रहता है। ऐसे में दो माह से खड़ा ट्रक के टायरो पर चोरो ने रेकी करके नजर रखी होगी। मौके पर स्थित ट्रक को देखने से ऐसा लग रहा है कि जैक लगाकर टायर-डिस्क को निकाला गया है और कम से कम आधा दर्जन से अधिक लोग इस काम मे लगे होगे तभी ट्रक का 8 चक्का डिस्क के साथ निकालने मे
कामयाब हुए है। ऐसे मे डीजल चोरी जैसे घटना के बाद संगठित गिरोह खड़े ट्रक का टायर चोरी करने मे लगे है जिसका पर्दाफाश होना जरूरी है।



