
सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव : वार्डो का नही होगा परिसीमन,जल्द होगा वार्ड आरक्षण
दिसंबर में होगा सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव,

इस बार का चुनाव तीन वर्ष के लिये होगा,
अध्यक्ष पद का निर्वाचन आम चुनाव से होगा, अजा मुक्त है अध्यक्ष पद,
अगले सप्ताह तक वार्डो का आरक्षण प्रक्रिया हो सकती है पूरी,
इस बार भी नगर पालिका चुनाव 15 वार्डो में ही होगा,
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला मुख्यालय सारंगढ़ के नगरीय निकाय का चुनाव दिसंबर माह में संपन्न होगा। इसके लिये निर्वाचन आयोग ने तैयारी शुरू कर दिया है। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका सारंगढ़ के वार्डो का परिसीमन नही होगा वही पुराना 15 वार्डो में ही चुनाव होगा जिसके लिये जल्द ही वार्डो का आरक्षण प्रक्रिया संपन्न होगा। इस बार के निर्वाचित परिषद का कार्यकाल 3 वर्ष के लिये होगा। वही अध्यक्ष पद अजा वर्ग के लिये आरक्षित है जिसको लेकर दावेदारो में सक्रियता शुरू हो गई है।
सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर सुगबुगाहट प्रारंभ हो चुकी है, दिसंबर माह मे होने वाले इस चुनाव को लेकर 4 माह का समय बच गया है जिसको लेकर प्रशासनीक तैयारी प्रारंभ हो गई है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव के लिये
मई माह में किया गया मतदाता सूची के प्रकाशन को ही अंतिम प्रकाशन माना जायेगा तथा इसी मतदाता सूची के आधार पर नगर पालिका सारंगढ़ का चुनाव संपन्न होगा। वही सारंगढ़ नगर पालिका मे वर्तमान में जो 15 वार्ड है उसी मे पार्षद तथा अध्यक्ष पद का चुनाव होग। नगर पालिका चुनाव के अध्यक्ष पद को अजा वर्ग के लिये आरक्षित किया गया है। बताया जा रहा है कि इस वर्ष नगर पालिका चुनाव 3 वर्ष के लिये किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया था कि 15 निकायो मे अलग से हर बार चुनाव होता है इस कारण से इस बार का चुनाव 3 वर्ष के लिये किया जा रहा है कि ताकि 2029 के दिसंबर मे प्रदेश के सभी निकायो का एक साथ चुनाव किया जा सकें। वही नगरीय निकाय के इस चुनाव को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया को लेकर भी तैयारी शुरू हो चुकी है। सूत्रो की माने तो इस माह के अंत तक नगर पालिका सारंगढ़ के सभी वार्डो का आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी। वही परिसीमन का कार्य इस बार भी नही किया जा रहा है जिसके कारण से सारंगढ़ नगर पालिका मे पुराना 15 वार्डो पर ही पार्षद का चुनाव होगा। इस चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के संगठन पदाधिकारियो ने बैठको की सक्रियता बढ़ा दिया है।
इस बार का चुनाव तीन वर्ष के लिये होगा
बताया जा रहा है कि नगर पालिका सारंगढ़ का अध्यक्ष और परिषद का कार्यकाल इस बार तीन वर्ष के लिये तय किया गया है। बताया जा रहा है 2029 में प्रदेश का अगला निकाय चुनाव होगा जिसमें दिसंबर माह में होने वाले 15 निकायो का कार्यकाल को जल्द खत्म करके पूरे प्रदेश के निकायो का एक साथ चुनाव के लिये दिसंबर 2026 में होने वाले चुनाव का कार्यकाल दिसंबर 2029 तक ही निर्धारित किया जा रहा है। ऐसे मे सारंगढ़ नगर पालिका परिषद का इस बार का चुनाव कुल तीन बरस के लिये होने जा रहा है।
परिसीमन नही, पुराने वार्डो के आधार पर चुनाव,
बताया जा रहा है कि नगर पालिका सारंगढ़ के वार्ड परिसीमन से राज्य निर्वाचन आयोग ने इंकार कर दिया है। इसके कारण से नगर पालिका सारंगढ़ का चुनाव पुराने 15 वार्डो के आधार पर होगा तथा वहा पर वार्ड आरक्षण का कार्य होगा। परिसीमन नही होने से वार्डो की संख्या में बढ़ोत्तरी नही होगी। बताया जा रहा है कि परिसीमन नही होने के कारण से वार्डो की सीमा मे कोई परिर्वतन नही हो रहा है। वही अगले सप्ताह या माह के अंत तक वार्डो के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी छनकर सामने आ रही है।



