
राजस्व कार्य, एग्रीस्टेक में किसान पंजीयन और टीएल बैठक में सौंपे कार्य पूर्ण नहीं करने पर 8 तहसीलदारों क़ो कलेक्टर का नोटिस!

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने 8 तहसीलदारों क़ो समय सीमा की बैठक में सौंपे गए कार्य,
जिले के राजस्व कार्यों और एग्रीस्टेक पोर्टल में धान खरीदी से जुड़े किसान पंजीयन कार्य में संतोषजनक प्रगति नहीं
करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तहसीलदारों क़ो 3 दिवस में जवाब कलेक्टर क़ो देना है।
राजस्व कार्य बटानकन, नक्शा विहीन ग्राम का सत्यापन, वन ग्राम से घोषित राजस्व ग्राम का
नक्शा निर्माण एवं अपडेट और भू अभिलेख सर्वेक्षण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं करने पर उप तहसील कोसीर के
तहसीलदार शनि कुमार पैकरा, सारंगढ़ तहसीलदार खोमन लाल ध्रुव सह नंदकिशोर सिन्हा, सरसीवा तहसीलदार
मोहन साहू, भटगांव तहसीलदार नीलिमा अग्रवाल, बरमकेला तहसीलदार पुष्पेंद्र राज, बिलाईगढ़ तहसीलदार
कमलेश सिदार, सरिया तहसीलदार कोमल साहू क़ो कारण बताओ नोटिस मिला है।
पटवारी वीरेंद्र सिंह राजपूत निलंबित
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सरिया तहसील के ग्राम पुजेरीपाली में आयोजित सुशासन तिहार में प्राप्त शिकायत के
आधार पर प्रकरण की जाँच की और पटवारी को दोषी मानते हुए उसे निलंबित किया है। पुजेरीपाली में सुशासन
तिहार 20 मई को आयोजित किया गया था, जिसमें पटवारी वीरेंद्र सिंह राजपूत के विरुद्ध अपने हल्के में नहीं रहने
और फोन नहीं रिसीव करने, साथ ही साथ आम जनमानस के कार्य सुचारु रूप से नहीं करने के संबंध में शिकायत
किया गया था। विभिन्न विभागीय कार्यों के संबंध में भी तहसीलदार सरिया द्वारा उन्हें दो बार कारण बताओ
नोटिस जारी भी किया गया था, लेकिन कार्य में उपेक्षित प्रगति नहीं लाने, सौंपे गए नक्शा बटानकन नहीं करने पर
पटवारी राजपूत को निलंबित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। निलंबन अवधि
में पटवारी राजपूत का मुख्यालय तहसील कार्यालय बरमकेला को नियत किया गया है।



