जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

डबल केजव्हील ट्रैक्टर चलाते पकड़ा गया किसान, प्रशासन ने जब्त किया वाहन

डबल केजव्हील ट्रैक्टर चलाते पकड़ा गया किसान, प्रशासन ने जब्त किया वाहन

डबल केजव्हील ट्रैक्टर चलाते पकड़ा गया किसान, प्रशासन ने जब्त किया वाहन

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/साल्हेओना,
ग्रामीण और मुख्य सड़कों पर प्रतिबंध के बावजूद डबल केजव्हील ट्रैक्टर चलाने वाले एक किसान के खिलाफ
प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने सरिया क्षेत्र के ग्राम बोंदा में किसान
को डबल केजव्हील ट्रैक्टर चलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा। इसके बाद मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए
ट्रैक्टर जब्त कर ग्राम पंचायत बोंदा के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर पद्मिनी भोई के निर्देश और तहसीलदार कोमल प्रसाद
साहू के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। प्रशासन को सूचना मिली थी कि ग्राम बोंदा के पिहरा पहुंच
मार्ग पर एक किसान डबल केजव्हील लगे ट्रैक्टर को सड़क पर चलाते हुए खेत की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही
राजस्व और कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
जांच के दौरान ग्राम बोंदा निवासी छोटे लाल सतनामी पिता बैशाखू अपने ट्रैक्टर में डबल केजव्हील लगाए हुए
मिले। टीम ने मौके पर सड़क पर ट्रैक्टर के पहियों के स्पष्ट निशान भी पाए, जिससे पुष्टि हुई कि प्रतिबंध के बावजूद
ट्रैक्टर का संचालन सड़क पर किया गया था।

इसके बाद अधिकारियों ने किसान के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर
लिया। प्रशासन ने वाहन को आगे की कार्रवाई तक ग्राम पंचायत बोंदा के सुपुर्द कर दिया है।

वीडियो बनाकर की गई शिकायत

बताया गया कि ग्रामीणों ने पहले किसान को डबल केजव्हील ट्रैक्टर सड़क पर नहीं चलाने की समझाइश दी थी,
लेकिन उसने बात नहीं मानी। इसके बाद एक शिकायतकर्ता ने ट्रैक्टर का वीडियो बनाकर अधिकारियों को भेज
दिया। वीडियो मिलने के बाद तत्काल संयुक्त टीम गठित की गई और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई।

पहले भी चलाया गया था जागरूकता अभियान

प्रशासन ने बताया कि गांव-गांव में मुनादी कर डबल केजव्हील ट्रैक्टर सड़क पर नहीं चलाने की चेतावनी दी जा
चुकी है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को इसके दुष्परिणाम और नियमों की जानकारी भी दी गई थी। इसके बावजूद
नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में एसएडीईओ (कृषि)
बसंत नायक, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विष्णु मेहर, पटवारी नरेंद्र कुमार राठिया, पटवारी उपेंद्र मेहर,
सरपंच गोवर्धन निषाद और वरिष्ठ कृषक शिव पटेल शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button