जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन के आवेदनों पर गंभीरता से निराकरण के निर्देश दिए सरपंच, पंच एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में ग्रामसभा का निर्णय किया जाए- कलेक्टर पदमिनी भोई साहू कलेक्टर द्वारा सरपंच को गांव से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन के आवेदनों पर गंभीरता से निराकरण के निर्देश दिए सरपंच, पंच एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में ग्रामसभा का निर्णय किया जाए- कलेक्टर पदमिनी भोई साहू कलेक्टर द्वारा सरपंच को गांव से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन के आवेदनों पर गंभीरता से निराकरण के निर्देश दिए
सरपंच, पंच एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में ग्रामसभा का निर्णय किया जाए- कलेक्टर पदमिनी भोई साहू कलेक्टर द्वारा सरपंच को गांव से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश

कलेक्टर ने जिला को कुपोषण मुक्त, बाल विवाह मुक्त और कुष्ठमुक्त बनाने पर जोर दिया

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के प्रगतिरत कार्यों का समीक्षा बैठक किया। साथ ही
मुख्यमंत्री जनदर्शन, सीएम हेल्पलाईन, जनशिकायत और कलेक्टर जनदर्शन के अलावा विभिन्न माध्यम से प्राप्त
आवेदनों का कलेक्टर ने उनके अब तक हुए निराकरण के संबंध में अधिकारियों से पूछताछ कर आवेदकों को मांग के बारे
में यदि बजट नहीं है, पात्र या अपात्र हैं तो क्या कार्यवाही आवेदक के द्वारा और क्या कार्यवाही विभाग द्वारा किया जाना
है उसकी जानकारी देनी चाहिए। वहीं शिकायत वाले आवेदन पर विधिवत कार्यवाही के लिए संबंधित विभाग द्वारा की
जा रही कार्यवाही की जानकारी आवेदक को दिया जाए। अखबार में प्रकाशित शीर्षक ग्रामसभा या मजाक, बरमकेला जनपद क्षेत्र के इस पर संज्ञान लेकर कलेक्टर ने जिले के सभी सीईओ जनपद पंचायतों को निर्देश दिए कि ग्राम सभा में सरपंच, पंच एवं ग्रामीणों की उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए। कलेक्टर ने स्कूलों में पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि स्कूली शिक्षा की व्यवस्था जिले में अच्छी होनी चाहिए। सभी प्राचार्य, शिक्षक और विद्यार्थी समय पर स्कूल पहुंचे। ऐप्प और बायोमेट्रिक हाजिरी में सभी अपना हाजिरी दें।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लें। जरूरत पड़े तो
सभी विभागीय अधिकारी आपस में दूसरे विभाग के अधिकारी से समन्वय कर आवेदन का पुख्ता निराकरण करें।
कलेक्टर ने आयुष्मान, शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, टीबीमुक्त गांव, सिकलसेल, हाईरिस्क
प्रेगेनेंसी, मेडिकल बोर्ड बैठक, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण, पीएम सूर्यघर, प्लास्टिक वेस्ट
मैनेजमेंट, जल जीवन मिशन, जल आवर्धन, पीएम आदर्श ग्राम योजना, बाल विवाह मुक्त जिला आदि के संबंध में
अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिले में सीड बाल, गड्डे में वृक्षारोपण, जीरामजी (मनरेगा) के तहत 10 हजार पौधारोपण करने के निर्देश
विभागों को दिए वहीं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सीईओ को निर्देश दिए कि पीएम आवास में तेजी लाएं,
सरपंचों को बैठक लेकर उन्हें पंचायत अधिनियम के तहत गांवों में अवैध कब्जा को स्वस्फूर्त सरपंच खुद हटवाए। गांव
की सीमा में हो रहे अवैध ईंट भट्ठा पर स्वयं कार्यवाही करें। वहीं जिले में आवश्यक स्थानों में सामुदायिक शौचालय का
निर्माण स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराएं। शासकीय और निजी सैप्टिक वाहनों के मलीय कीचड़ को सारंगढ़ ब्लॉक के
ग्राम कोतरी, बरमकेला ब्लॉक के ग्राम बार और बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम गिरसा में बने फिकल स्लज मैनेटमेंट सिस्टम
में नष्टीकरण करें। कलेक्टर ने धरती आबा के 17 ग्रामों में सभी विभागों के द्वारा पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभ दिलाने
के निर्देश दिए। साथ ही ई-आफिस में शासकीय कार्यों का पत्राचार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में महिला एवं बाल
विकास अधिकारी उत्तम प्रसाद ने कुपोषण मुक्त जिला बनाने के लिए जिला स्तरीय समिति में जांच अधिकारी के रूप में
शामिल सभी अधिकारियों को कुपोषण बच्चों की स्थिति, कुपोषण से कैसे बचाव, खानपान आदि के संबंध में जानकारी
दी। इस अवसर पर जिले के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button