राज्य

कांग्रेस विधायक चातुरी नंद ने CM साय को पत्र, आवास लेने से किया मना, नवा रायपुर में MLA कॉलोनी बनाने की मांग

कांग्रेस विधायक चातुरी नंद ने CM साय को पत्र, आवास लेने से किया मना, नवा रायपुर में MLA कॉलोनी बनाने की मांग

कांग्रेस विधायक चातुरी नंद ने CM साय को पत्र, आवास लेने से किया मना, नवा रायपुर में MLA कॉलोनी बनाने की मांग

रायपुर. नकटी गांव में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज है. जनक राम ध्रुव के बाद अब कांग्रेस के एक और विधायक ने नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी में सरकारी आवास लेने से इनकार कर दिया है. सरायपाली विधानसभा से कांग्रेस विधायक चातुरी नंद ने मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखाकर यह मांग की है.

पत्र में विधायक चातुरी नंद ने गरीब परिवारों के आशियाने पर बारिश के समय बुलडोजर कार्रवाई की निंदा की. उन्होंने कहा कि सरकार के पास नवा रायपुर में पर्याप्त रिक्त भूमि उपलब्ध है. जहां आधुनिक और सुव्यवस्थित विधायक कॉलोनी बनाई जा सकती है, जिससे गरीब परिवारों को बेघर नहीं होने पडे़गा.

विधायक चातुरी नंद ने मुख्यमंत्री साय से नकटी गांव में जारी कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि गरीबों का आशियाना उजाड़कर विधायकों के लिए आवास बनाना उचित नहीं है. प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उचित मुआवजे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. साथ ही प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के निर्माण के लिए नवा रायपुर या किसी अन्य उपयुक्त सरकारी भूमि का चयन किया जाए. बता दें कि बिंद्रानवागढ़ से कांग्रेस विधायक जनक राम ध्रुव ने भी नकटी गांव मामले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने नवा रायपुर में विधायक कॉलोनी बनाने की मांग की है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button