
विकासखंड के समस्त ग्राम पंचायतों का ग्राम सभा का आयोजन सम्पन्न….

भटगांव – जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के सी ई ओ के निर्देशानुसार बीते दिनों विकासखंड के समस्त ग्राम पंचायतों में 24 जून को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत जमगहन में प्रातः 10 बजे से ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव व पंचगणों की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 6 में ग्राम सभा का प्रत्येक तीन मास में कम से कम एक सममेलन आयोजित करने का प्रावधान है ।
ग्राम सभा में सरपंच व सचिव द्वारा वहाँ उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों को जियोटेक के अनुसार कुल 351 हितग्राहीयों आवासहीन एवं कच्चे मकानों में निवासरत् पात्र अपात्र परिवारों की जानकारी दी तथा आवास प्लस 2.0 के अंतर्गत तैयार की गई सूची को बताया साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को 18 बिंदुओं को पढ़ कर तथा नियमों को समझाया गया
साथ ही ग्राम सभा में स्वामीत्व योजना को भी शामिल किया गया है । ग्राम सभा का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ कुछ ग्रामीण देर तक पहुंचे तथा आग्रह पर उन्हें भी पुनः योजनाओं की जानकारी को पढ़कर सुनाया तथा आय-व्यय की जानकारी भी दी गयी । ग्राम सभा में प्रमुख रूप से सरपंच, सरपंच प्रतिनिधि श्यामलाल खुराना, सचिव गोरेलाल निराला, पंचगण व सैकड़ो ग्रामीणजन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।



