जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

 सारंगढ़ में बिजली का मीटर को अपडेट करने के नाम पर 13.71 लाख रूपये की ठगी?

 सारंगढ़ में बिजली का मीटर को अपडेट करने के नाम पर 13.71 लाख रूपये की ठगी?

 सारंगढ़ में बिजली का मीटर को अपडेट करने के नाम पर 13.71 लाख रूपये की ठगी?

सारंगढ़ के साल्हे के मदनलाल साहू हुए ठगी का शिकार,
सायबर क्राईम के द्वारा फिर एक व्यापारी हुआ ठगी का शिकार,
मोबाईल को हैक करके लाखो रूपये की ठगी,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़ में मोबाईल पर फोन करके बिजली मीटर को अपडेट करने के नाम पर मेल से मैसेज
भेजकर उसको ओके कराकर 13.71 लाख रूपये की ठगी करने का मामला प्रकाश मे आया है।
छिंद मे किराना दुकान और जनरल स्टोर्स का व्यापार करने वाले साल्हे के मदनलाल साहू के
साथ यह ठगी का कार्य हुआ है। सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात मोबाईलधारक के खिलाफ
बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार मदन लाल साहू पिता श्री रामनाथ साहू उम्र
40 वर्ष जाति तेली पेशा-व्यापार निवासी ग्राम साल्हे तहसील सारंगढ़, जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ छ०ग०
का मूल निवासी एवं व्यापारी है, उसने बताया कि उसका फर्म साहू किराना एण्ड जनरल स्टोर ग्राम
छिन्द में संचालित है। फर्म के नाम से बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सारंगढ़ में सी.सी. लिमिट लोन एकाउंट
संचालित है, जिसमें बैंक बैंकिग संम्ब्यवहार कर रहा हूं। उन्होने बताया कि दिनांक-17/06/2026 को
मीटर अपडेशन के संबंध में उसके मोबाईल नंबर में अनजान नंबर से मीटर में अपडेट करना है, कहकर
मेरे ई-मेल आई.डी. नंबर में एक मेल भेजा गया और मेल में यश का ऑपशन आ रहा है उसकी ओके /
वेरिफाय कर दो बोला गया तो मदन साहू ने वेरिफाय कर दिया जिससे उसके लोन एकांउट से कुल
रूपये-13,71,490/- (तेरह लाख इकहत्तर हजार चार सौ नब्बे रूपये) काट लिया गया है, कुल 11 बार
मदन साहू के बैंक अकाउंट से कुल रूपये-13,71,490/- (तेरह लाख इकहत्तर हजार चार सौ नब्बे रूपये)
का का ट्रासंजेक्शन किया गया है। उन्होने बताया कि 17/06/2026 को चन्द्रपुर गया था, तथा
दिनांक-18/06/2026 को बिलाईगढ़ गया तथा दिनांक-19/06/2026 को उसको जानकारी प्राप्त हुआ कि
उसके एकाउंट हैक हो चुका है। इसलिये उपरोक्त रकम के कट जाने का फ्राड़ हुआ। सिटी कोतवाली

पुलिस ने अज्ञात मोबाईलधारक के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध
पंजीबद्ध कर लिया है।

17 जून को 7.90 लाख रूपये का ट्रांजेक्शन?

पिडित मदन लाल साहू ने बताया कि उसके खाते से रकम का ट्रांजेक्शन किया गया उसमें
दिनांक-1. 17/06/2026 को रूपये-2,00,000/- (दो लाख रूपये), 2. दिनांक-17/06/2026 को रूपये-
2,00,000/- (दो लाख रूपये) 3. दिनांक-17/06/2026 को रूपये-2,00,000/- (दो लाख रूपये) 4. दिनांक-
17/06/2026 को रूपये-90,000/- (नब्बे हजार रूपये) 5. दिनांक-17/06/2026 को रूपये 1,00,000/-
(एक लाख रूपये) 6. दिनांक-18/06/2026 को रूपये 1,00,000/- (एक लाख रूपये) 7. दिनांक-
19/06/2026 को रूपये-51,245/- (इक्यावन हजार दो सौ पैतालीस रूपये) 8. दिनांक-19/06/2026 को
रूपये-51,245/- (इक्यावन हजार दो सौ पैतालीस रूपये) 9. दिनांक-19/06/2026 को रूपये 1,00,000/-
(एक लाख रूपये) 10. दिनांक-19/06/2026 को रूपये 1,00,000/- (एक लाख रूपये) 11. दिनांक-
19/06/2026 को रूपये-1,79,000/- (एक लाख उन्यासी हजार रूपये) का ट्रांजेक्शन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button