जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

पेण्ड्रावन में दिन-दहाड़े ताला तोड़कर ड़ेढ लाख रूपये के जेवर और नगदी की चोरी! अज्ञात चोर ने दिया चोरी को अंजाम, दोपहर 3 बजे से 8 बजे के बीच की घटना, सरसीवां अंचल मे चोरो के हौंसले बुलंद,

सोहागपुर में मछली बेचने गये ग्रामीण के घर का ताला टूटा,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के सरसीवां पुलिस थाना क्षेत्र के पेण्ड्रावन में दिन-दहाड़े सूने मकान का
ताला तोड़कर डेढ़ लाख रूपये का जेवर और नगद राशी की चोरी होने का मामला प्रकाश में
आया है। सरसीवां पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(a), 331(4) के तहत
अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रूपेश कुमार खरे ग्राम पेण्ड्रावन में रहता है
उसने बताया कि वह मछली बेचकर अपना गुजर बसर करता है। कल दिनांक 17.06.2026 के दोपहर
करीब 03.00 बजे रूपेश कुमार खरे मछली बेचने ग्राम सोहागपुर बाजार गया था वहां से मछली बेचने के
बाद वह करीब 08.30 बजे अपने घर पेण्ड्रावन पहुंचा तो देखा उसके घर के सामने का दरवाजा में लगे
ताला नहीं लगा था । वह घर अंदर जाकर देखा तो घर के अंदर का सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था
अलमारी खुला था। अलमारी के अंदर रखा कपड़ा और सामान अस्त व्यस्त था लाकर खुला हुआ था ।
अलमारी के लाकर में रूपेश ने 6000 रूपये नगदी तथा बाहर बड़े पेटी का कुंडी का कब्जा निकला हुआ था

। पेटी के अंदर बक्से में रखा नगदी रकम 30000 रूपये, 02 नग सोने का मंगलसूत्र, 02 नग माला मोती
का जिसमें 04 नग सोने का गेहूं दाना व दो नग सोने का लाकेट लगा था तथा दो नग सोने का टाप्स सभी
पुरानी इस्तेमाली कुल वजनी करीब 02 तोला कीमती करीबन 100000 रूपये तथा एक जोड़ा चांदी का
पायल वजनी करीबन 22 तोला कीमती करीबन 14000 रूपये जुमला किमती 150000 रूपये नगदी
रकम सहित नहीं था, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था।
सरसीवां पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(a), 331(4) के तहत
अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button