जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ शहर में “चंगाई सभा” के आयोजन को लेकर मचा जमकर बवाल, मोहल्लेवासियो ने कोतवाली में किया हंगामा! भाजपा नेताओ ने भी कोतवाली पहुंचकर किया कार्यवाही की मांग,

सारंगढ़ शहर में “चंगाई सभा” के आयोजन को लेकर मचा जमकर बवाल, मोहल्लेवासियो ने कोतवाली में किया हंगामा! भाजपा नेताओ ने भी कोतवाली पहुंचकर किया कार्यवाही की मांग,

सारंगढ़ शहर में “चंगाई सभा” के आयोजन को लेकर मचा जमकर बवाल, मोहल्लेवासियो ने कोतवाली में किया हंगामा! भाजपा नेताओ ने भी कोतवाली पहुंचकर किया कार्यवाही की मांग,

मोची पारा वार्ड-5 में सुखबाई मिरी के निवास में चंगाई सभा का आयोजन? लेकिन
देर रात तक एफआईआर दर्ज नही,
जिला पंचायत अध्यक्ष और मुंशी के बीच हुआ तनातनी?

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़ शहरी क्षेत्र के वार्ड क्र.5 मोचीपारा सारंगढ़ में आज सुखबाई मिरी के निवास में धर्मांतरण
हेतु चंगाई सभा का आयोजन करने की सूचना मिलने के बाद बवाल मच गया, मोहल्लेवासियो
की भीड़ ने चंगाई सभा के बहाने धर्मान्तरण करने का आरोप लगाते हुए मामले की सूचना
तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस को दिया। मोहल्लेवासियो का आरोप है कि आस-पास के
निवासियो को प्रलोभन दे कर उन्हें क्रिश्चन धर्म में परिवर्तन हेतु आमंत्रित किया गया है। मामले
मे पुलिस की लचर कार्यवाही को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस थाना में मोहल्लेवासियो की
भीड़ तथा भाजपा नेताओ का जमावड़ा हो गया और हंगामा की स्थिति बन गई थी, फिर भी
देररात तक आरोपियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज नही किया गया था।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शहर के मोची पारा जो कि वार्ड क्रमांक-5 में
आता है वहा पर सुखबाई मिरी का निवास स्थान है, विदित हो कि यह वही सुखबाई का घर है
जहां से पुलिस की पिछली रेड में गौमांस जब्त किया गया था। मोहल्लेवासियो का आरोप है कि
इसी घर में धर्मांतरण के लिये चंगाई सभा का आयोजन किया जा रहा है। यहां उड़ीसा एवं अन्य
जगहों से पास्टर को बुला कर इस काम को अंजाम दिया जा रहा है। जिसके बैग से बाइबल एवं
अन्य उड़िया में लिखे हुए दस्तावेजों को पुलिस द्वारा जब्त किया गया है। इसकी सूचना जैसे ही
मोहल्ले के युवाओ को मिली, तत्काल मोहल्ले के लोगों से साथ इसका कड़ा विरोध करते हुए
पुलिस को कार्रवाई हेतु सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि इस चंगाई सभा का नित्य
आयोजन किया जा रहा था, जिसकी सूचना पुलिस को पिछले हफ्ते भी लिखित तौर पर
मोहल्लेवासियों द्वारा दी गई थी, पर पुलिस द्वारा कोई संज्ञान न लेने पर आज आक्रोशित

लोगों के द्वारा सारंगढ़ के माहौल को बर्बाद करने के लिए उन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया। जिस पर
पास्टर एवं सुखबाई पक्ष के द्वारा गाली-गलौज एवं हाथापाई जैसा माहौल बनाने का प्रयास किया
गया, जिस पर पुलिस की सतर्कता से माहौल को शांत करवाते हुए धर्मांतरण पर कार्रवाई करने
का आश्वासन दिया गया है। वही मामले की सूचना प्राप्त मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा
पदाधिकारी और कार्यकर्ता सारंगढ़ सिटी कोतवाली पहुंचकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए कोतवाली परिसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, कथित धर्मांतरण प्रकरण में पुलिस ने सुखबाई मिरी को पूछताछ के लिए सोमवार सुबह सिटी कोतवाली बुलाया था। पूछताछ के बाद भी तत्काल कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर मामले में गंभीरता नहीं बरतने का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्रवाई की मांग की। धरने में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, भुवन मिश्रा, अरुण यादव, मनोज जायसवाल, जय बानी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही अमन यादव, कृष गुप्ता, दीपक इजारदार, लाल कृष्ण निषाद, गजराज भारती, राजेंद्र, सुमित सोना, निलेश सोना, अनिल, विकास जामडोलीह, उमेश बाग, रोहित, शुभजीत सिंह ठाकुर एवं अन्य ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग दोहराई। कोतवाली परिसर में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के कारण कुछ समय तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया।

पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच निष्पक्ष और नियमानुसार की जाएगी तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष और मुंशी के बीच हुआ तनातनी? बताया जा रहा है कि चंगाई सभा के इस आयोजन के विरोध में कार्यवाही की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांड़े और कोतवाली के मुंशी के बीच कार्यवाही को लेकर गर्मागम बहस हो गया। प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि मामले में अध्यक्ष और मुंशी के बीच बहस काफी ज्यादा बढ़ गया था और मामले में अन्य पुलिस अधिकारियो ने
हस्तक्षेप करके शांत कराया। सूत्रो बताते है कि मुंशी के इस व्यवहार से जिला पंचायत अध्यक्ष
संजय भूषण पाण्ड़ेय आहत दिखे और पुलिस के उच्चाधिकारियो को इस मामले मे संज्ञान लेकर
कार्यवाही करने तक का मैसेज दिया। सूत्र बताते है कि देरशाम को इस तनातनी मामले की
पटाक्षेप किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button