राज्य

CG. 54,000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, स्वास्थ्य विभाग ने किया निलंबित

CG. 54,000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, स्वास्थ्य विभाग ने किया निलंबित

CG. 54,000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, स्वास्थ्य विभाग ने किया निलंबित

रायपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंगेली जिले में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी बृजेश कुमार सोनवानी को 54,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। वहीं इस मामले की सूचना मिलते ही आज स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और एक्शन लेते हुए आरोपी बाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मुंगेली ने आदेश जारी किया है।

बता दें कि ग्राम फंदवानी (मुंगेली) निवासी ललित सोनवानी, जो 30 जून 2025 को स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने 5 जुलाई को ACB में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सेवानिवृत्ति के बाद ग्रेच्युटी और अन्य भुगतानों के एवज में बृजेश सोनवानी ने उनसे 61,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत का सत्यापन किया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले ही 7,000 रुपये की रिश्वत ले चुका था

इसके बाद ACB ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। इसी दौरान मंगलवार को बृजेश सोनवानी को तखतपुर स्थित रियांश होटल के पास एक ढाबे पर बुलवाया गया, जहां वह शिकायतकर्ता से शेष 54,000 रुपये लेते ही ACB की टीम ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

 

 

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग का अकाउंटेंट 54,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार… https://sarangarhtimes.in/?p=17762

 

 

https://chat.whatsapp.com/LtshbBihcJkKEvKKavqoM4

लिंक द्वारा ग्रुप ज्वाइन करें..

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button