
नगर पालिका क्षेत्र में आयोजित सरकारी आयोजन में कुछ भाजपाई पार्षदो को न्यौता तक नही?

पीएम श्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूर्ण होने पर 3 दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का था आयोजन,
राष्ट्रपति और राज्यपाल से सम्मानित हीराबाई झरेका और अरुण कुमार मेहर के हाथों छायाचित्र प्रदर्शनी का
शुभारम्भ
नगर पालिका क्षेत्र में हो रहे शासकीय आयोजन में भाजपा के निर्वाचित पार्षद को आमंत्रण तक नही,
जनसंपर्क विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कुछ पार्षदो को जानबूझकर किया गया उपेक्षित?
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
भारत में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित केंद्र सरकार का सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर
पर जनसंपर्क विभाग द्वारा नगरपालिका के अटल परिसर में 16 से 18 जून तक 03 दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का
आयोजन किया गया है। भारत के राष्ट्रपति से हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित हीराबाई झरेका और छत्तीसगढ़ के
राज्यपाल से सम्मानित अरुण कुमार मेहर के हाथों छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया। किन्तु इस समारोह मे
नगर पालिका सारंगढ़ में भाजपा के पार्षदगण सत्येन्द्र सिंह बरगाह और मयूरेश केशरवानी को आमंत्रित तक नही करने से शासकीय आयोजनो मे भी निर्वाचित जनप्रतिनिधियो की उपेक्षा का सिलसिला सारंगढ़ मे जारी है।-
दरअसल सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र मे आयोजित जनसंपर्क विभाग के इस शासकीय आयोजन में
नगर पालिका क्षेत्र के ही जनप्रतिनिधियो को आमंत्रित नही किया गया जो कि चर्चा का विषय बन गया है। जिला
पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और बरमकेला के जनपद अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया किन्तु सारंगढ़ नगर पालिका के
सत्ताधारी दल भाजपा के पार्षद सत्येन्द्र सिंह बरगाह और मयूरेश केशरवानी को आमंत्रित नही करना साफ शब्दो मे
अधिकारियो की मनमानी दर्शा रहा है। जिसके क्षेत्र मे शासकीय आयोजन हो रहा है उसी क्षेत्र के सत्ताधारी दल के
जनप्रतिनिधियो को नही बुलाया सीधा-सीधा मनमानी रवैया को दर्शाता है।
इस कार्यक्रम में शामिल अतिथि कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण
पाण्डेय, उपाध्यक्ष अजय नायक, अरुणधर दीवान, जनपद पंचायत बरमकेला के विद्या चौहान, एसडीएम वर्षा बंसल
सहित जनप्रतिनिधि विलास सारथी, वैजन्ती लहरे, ज्योति लाल पटेल, अरुण गुड्डू, भुवन मिश्रा, दुर्गा प्रसाद ठाकुर,
हरिनाथ खूंटे, समीर सिंह ठाकुर, मनोज जायसवाल, प्रकाश अग्रवाल, अमित तिवारी, हितेश अजगल्ले, रामेश्वर
गोस्वामी आदि के द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी में राष्ट्र निर्माण, राष्ट्र प्रथम, विश्वबंधु, मेरा स्टार्टअप, विकसित भारत का
संकल्प से सजी छायाचित्र प्रदर्शनी और एलईडी में प्रसारित वीडियो से देश के विकास की वीडियो क्लिप का
अवलोकन किया गया।
प्रदर्शनी में अतिथियों ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा
के साथ राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम और राज्य गीत अरपा पैरी के धार गीत गाया। अतिथियों के द्वारा देश के विकास में
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विगत 12 वर्ष में किये गई ऐतिहासिक कार्यों, उपलब्धियों और राष्ट्र के गौरव क़ो
बढ़ाने में किये गई विश्व स्तरीय कार्यों का गुणगान किया गया।
जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी के अंतर्गत
छायाचित्र एवं एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देश में पीएम मोदी सरकार के 12 वर्षों के सफलतम कार्यकाल के दौरान
सफलतापूर्वक क्रियान्वित किए जा रहे लखपति दीदी योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, किसान सम्मान निधि
योजना, डिजिटल इंडिया, विकसित भारत संकल्प आदि की सजीव प्रस्तुतिकरण किया जा रहा है। इस दौरान
आगन्तुकों को जनसंपर्क विभाग की जनमन सहित विभिन्न पत्रिका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के भाषणों का
अंश पुस्तक का भी वितरण किया जा रहा बहरहाल जनसंपर्क विभाग सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के पत्रकारो को व्हाटसअप पर एक संदेश भेज
कर न्यौता देने का जौ सिलसिला शुरू किया है वह अब परंपरा बनते जा रही है। वही हद तो तब हो गई जब नगर
पालिका के ही निर्वाचित पार्षदो को भी आमंत्रण प्रदान करना मुनासिब नही समझा गया। ऐसे मे साफ दिख रहा है कि
सरकारी अधिकारियो को भी निमंत्रण देने के लिये अपनी ईच्छा और पसंद बताकर सत्ताधारी दल भाजपा नेता
सरकारी आयोजन के बहाने गुटबाजी को हवा देने मे लगे है।



