जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ नगर पालिका : वार्ड क्रमांक-3 में पार्षद पद का होने वाला उपचुनाव हुआ निरस्त,

सारंगढ़ नगर पालिका : वार्ड क्रमांक-3 में पार्षद पद का होने वाला उपचुनाव हुआ निरस्त,

सारंगढ़ नगर पालिका : वार्ड क्रमांक-3 में पार्षद पद का होने वाला उपचुनाव हुआ निरस्त,

आज से पार्षद पद के चुनाव के लिये शुरू होने वाला प्रक्रिया,
महज 6 माह का कार्यकाल बचे होने के कारण से चुनाव निरस्त होने की चर्चा,
नवंबर-दिसंबर मे हो सकता है नगर पालिका के अध्यक्ष और पार्षदो का चुनाव

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़ नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-3 मे रिक्त पार्षद पद का उपचुनाव को शासन ने निरस्त कर दिया है। यहा पर आज से नामांकन आदि की प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली थी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने इस तदाशन की सूचना कलेक्टर/जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजते हुए सारंगढ़ नगर पालिका के पार्षद पद पर रिक्त वार्ड क्रमांक 3 का चुनाव के निरस्त होने संबंधी जानकारी भेजी है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ के वार्ड क्रमांक-3 पार्षद के
निधन के कारण से रिक्त रहा था। ऐसे मे शासन ने रिक्त हुआ वार्ड क्रमांक-3 में उपचुनाव कराये जाने के लिये प्रतिवेदन भेजा था जिसके लिये मतदाता सूची पुनरिक्षण का भी कार्यक्रम सारंगढ़ में संपन्न हो गया है। नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-3 में रिक्त पार्षद पर उपचुनाव के लिये आज से प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली थी उससे पहले राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव को निरस्त कर दिया । बताया जा रहा है

कि नगर पालिका सारंगढ़ मे नवंबर-दिसंबर में नगरीय निकाय का कार्यकाल पूरा होना है तथा पूरी बाड़ी का चुनाव होना है। ऐसे में महज 5 माह के लिये नगर पालिका सारंगढ़ मे पार्षद का रिक्त पद पर उपचुनाव होता। जो कि जून माह से
अक्टूबर माह तक की पार्षद के पद पर विराजमान रह पाते तथा नवंबर-दिसंबर में फिर से होने वाले आम चुनाव में वार्ड क्रमांक-3 का चुनाव फिर से होता। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोजन ने सारंगढ़ नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-3 के रिक्त पार्षद पद के चुनाव को निरस्त करने संबंधी फैसला करते हुए तत्संबंध में आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी सारंगढ़-बिलाईगढ़ को प्रेषित कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button