राज्य

टीएस सिंहदेव PCC चीफ बनने तैयार, कहा – सबको साथ लेकर चलना मेरी प्राथमिकता….

टीएस सिंहदेव PCC चीफ बनने तैयार, कहा – सबको साथ लेकर चलना मेरी प्राथमिकता....

टीएस सिंहदेव PCC चीफ बनने तैयार, कहा – सबको साथ लेकर चलना मेरी प्राथमिकता….

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने तैयार हैं। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि यदि पार्टी हाईकमान उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपता है तो वे इस पद को संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है। सिंहदेव ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना जरूरी है। मैं सबको साथ लेकर चलूंगा, भेदभाव कम से कम रहे, मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को फिर से मजबूत करने के लिए संगठन के हर स्तर पर संवाद और समन्वय बढ़ाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने और सामूहिक नेतृत्व पर जोर दिया।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आने वाले समय में संगठनात्मक फेरबदल की संभावना को देखते हुए सिंहदेव का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है। उनके इस संकेत के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई है।

संगीता सिन्हा बनी है महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

बता दें कि हाल ही में छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस (AIMC) की अध्यक्ष अलका लांबा ने संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। जारी आदेश के अनुसार, संगीता सिन्हा आगामी स्थायी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। संगठन में यह बदलाव आगामी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

संगीता सिन्हा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने से महिला कांग्रेस में नए सिरे से सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है।पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष फोकस रहेगा। बता दें कि राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम के इस्तीफे के बाद से प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद रिक्त था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button