जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

कोरबा से सारंगढ़ आ रही यात्री बस जांजगीर-चांपा के करनौद गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटी, 14 यात्री घायल,

कोरबा से सारंगढ़ आ रही यात्री बस जांजगीर-चांपा के करनौद गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटी, 14 यात्री घायल,

कोरबा से सारंगढ़ आ रही यात्री बस जांजगीर-चांपा के
करनौद गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटी, 14 यात्री
घायल,

बिर्रा पुलिस ने तुरंत पहुंचकर चलाया राहत-बचाव अभियान,
5 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। घटना में घायल 14 यात्रियों को तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

सभी यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं। इनमें से 05 यात्रियों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना बिर्रा पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है तथा बस पलटने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही
है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button