जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सरिया में 18 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 बिस्तरीय अस्पताल भवन का हुआ भूमिपूजन स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया भूमिपूजन

सरिया में 18 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 बिस्तरीय अस्पताल भवन का हुआ भूमिपूजन स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया भूमिपूजन

सरिया में 18 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 बिस्तरीय अस्पताल भवन का हुआ भूमिपूजन स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया भूमिपूजन

जीवन के अंतिम सांस तक सरिया क्षेत्र का ऋणी रहूंगा:ओपी चौधरी

टापटेन में जगह बनाने वाले हेमंत पटेल और शिवम दुबे का किया गया सम्मान,

सरिया में जल्द नर्सिग कालेज का होगा शुभारंभ- ओ.पी.चौधरी

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने सरिया में 18 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 बिस्तरीय हस्पताल भवन के भूमिपूजन में शिरकत कर क्षेत्रवासियो की बड़ी सौगात प्रदान किया है। इस अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र के बड़ी आबादी को स्वास्थ सुविधा के लिये कही भटकना नही पड़ेगा। स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आश्वस्त किया कि इस अस्पताल में सभी सुविधा होगी पर्याप्त डाक्टर होगें। अब क्षेत्रवासियो को कही जाने की जरूरत नही है। वही वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने बताया कि जल्द ही सरिया में नर्सिग कालेज का शुभारंभ किया जायेगा।

आज सरिया के प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र के परिसर में ही बनने वाले 100 बिस्तरीय सिविल हस्पताल का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित था जिसमें मुख्य अतिथि के तौर
पर प्रदेश के स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कार्यक्रम अध्यक्षता के तौर पर वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, विशिष्ट अतिथि के तौर पर सांसद राधेश्याम राठिया, सीजीएमसीएम के अध्यक्ष दीपक महस्के, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण, उपाध्क्ष अजय जवाहर नायक, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल शामिल हुए। लगभग शाम 5 बजे अतिथिगण आयोजन स्थल पहुंचे तथा स्वास्थ विभाग के विभिन्न स्टालो का अवलोकन करने के बाद 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल भवन का भूमिपूजन किया। 18 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले इस भवन तथा सिविल अस्तपाल से क्षेत्र में स्वास्थ सुविधा में इसे बड़ी उपलब्धी के तौर पर गिना जा रहा है।

 

मुख्य अतिथि स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने उद्बोधन में वित्त मंत्री
ओ.पी.चौधरी के फायनेंस मैनजमेंट की जमकर तारीफ किया तथा प्रदेश के किसानो के 3100 रूपये के प्रति क्विंटल के भुगतान तथा लाखो महिलाओ को महतांरी वंदन के तहत प्रतिमाह राशी प्राप्त हुआ। उन्होने रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ सुविधाओ के क्षेत्र में लगातार हो रहे कार्यो की भी जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी को विकास के लिये तत्पर रहने वाले मंत्री बताया। सांसद राधेश्याम राठिया ने भी वित्त मंत्री के कार्यशैली की तारीफ किया तथा सरिया क्षेत्र के लिये इस 100 बिस्तर के सिविली अस्पताल को बड़ी सौगात बताया। सीजीएमजीएम के अध्यक्ष दीपक महस्के ने 100 बिस्तर अस्तपाल के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के लिये स्वास्थ सुविधाओ के लिये होने वाले निमार्ण आदि के बारे मे जानकारी देते हुए जल्द की इस निमार्ण को पूरा करने की बात कही।

वही प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणीग्राही ने सरिया क्षेत्र को पूर्व की सरकारो के द्वारा किया गया उपेक्षित व्यवहार को सामने रखते हुए बताया कि यह क्षेत्र पहले टेल एरिया मे गिना जाता था किन्तु अब वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के प्रयासो से यह हेड़ क्षेत्र बन गया है। उन्होने क्षेत्र में स्वास्थ के क्षेत्र मे किया जा रहा बड़े कार्य की जमकर तारीफ करते हुए सीएम श्री साय तथा वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के
प्रयासो की सराहना किया। सरिया को 18 करोड़ रूपये के 100 बिस्तर के हस्पताल की सौगात देते हुए वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि सरिया में 18 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल भवन का भूमिपूजन केवल एक निर्माण कार्य की शुरुआत नहीं, बल्कि हजारों लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की नींव है। क्षेत्रवासियो ने हृदय से कार्यक्रम के मुख्य
अतिथि श्याम बिहारी जायसवाल (मंत्री-लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण,चिकित्सा शिक्षा,पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग छ.ग.शासन) वित्त,वाणिज्यिक कर,आवास एवं पर्यावरण, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग छ.ग.शासन) जी के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त किया है। जिनकी दूरदर्शिता, संवेदनशीलता और अथक प्रयासों से यह महत्वपूर्ण कार्य संभव हो पाया है।

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने सरिया क्षेत्र की सबसे बड़ी आवश्यकता—स्वास्थ्य सुविधा को प्राथमिकता देकर जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। 100 बिस्तर क्षमता वाले यह अस्पताल आने वाले समय में गरीब,जरूरतमंद और हर वर्ग के लोगों के लिए आशा का केंद्र बनेगा। सरियावासियो ने कहा कि हम सभी क्षेत्रवासी आपके सदैव ऋणी रहेंगे। आपके नेतृत्व में हमारा क्षेत्र निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है, और हमें पूर्ण विश्वास है कि आगे भी इसी तरह विकास के नए आयाम स्थापित होते रहेंगे। टापटेन में जगह बनाने वाले हेमंत पटेल और शिवम दुबे का किया गया सम्मान,इस आयोजन के दौरान वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा आयोजित 10वी और 12वी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश के टापटेन की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने वाले 10वी और 12वी के दोनो मेरिट लिस्ट के छात्रो को मोमेंटो और प्रशस्ती पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया। उन्होने दोनो मेरिट छात्रो को अपने स्वेच्छानुदान से 25-235 हजार रूपये की राशी प्रदान करने की घोषणा किया। कक्षा 10वी में मोना माडर्न स्कूल बरमकेला के प्रतिभावान छात्र हेमंत पटेल ने 97.50 प्रतिशत अंको के साथ प्रदेश में 10वां स्थान तथा 12वी में शास.हा.से.स्कूल सरिया के छात्र शिवम दुबे ने 96.83 प्रतिशत अंको के साथ प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त किया है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक जवाहर नायक, पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई
मनहर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती विद्या चौहान, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अभिलाषा नायक, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला उपाध्यक्ष मनोहर पटेल, भाजपा नेता कैलाश पंड़ा, पूर्व डीडीसी कैलाश नायक, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अरूण सर्राफ, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, चूडामणी पटेल, राधामोहन पाणीग्राही, राजू नायक, तरूण अग्रवाल, कलेक्टर डां. संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक आजनेंय वाष्र्णेय, सीएचएमओ डां. पुष्पेन्द्र वैष्णव, सिविल सर्जन डा.दीपक जायसवाल, बीएमओ डां.अवधेश पाणीग्राही, डीपीएम नंदलाल ईजारदार, डीईओ जे.आर.डहरिया, समग्र शिक्षा जिला नोड़ल नरेश चौहान, बीईओ मुकेश कुर्रे सहित काफी संख्या में सरियावासी, भाजपा कार्यकर्ता, पत्रकारगण तथा सरकारी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button