राज्य

अज्ञात बुजुर्ग का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस…..

अज्ञात बुजुर्ग का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस.....

अज्ञात बुजुर्ग का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस…..

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/साल्हेओना,
थाना क्षेत्र बरमकेला के ग्राम करनपाली के हट्टापाली मार्ग पर अज्ञात बुजुर्ग का शव सड़क किनारे में मिलने से सनसनी फैल गई। मामले पर बरमकेला पुलिस जांच में जुट गई है और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह ग्राम करनपाली के भेलवां टिकरा के पास सड़क हट्टापाली मार्ग पर 70 से 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव बेसुध अवस्था देखे जाने की सूचना मिली थी।

बरमकेला पुलिस की टीम पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर वारिसान का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस शव को सरकारी अस्पताल में रखवाकर शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम कराएगी। बुजुर्ग के शरीर में चेक रंग वाले लुहंगी पहना हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि उक्त बुजुर्ग काफी कमजोर और असहाय हालत में पडा हुआ था। ऐसे में उसकी मौत भीषण गर्मी के चलते होने की चर्चा है। फिलहाल मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम के बाद खुलासा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button