
नर्सिंग काउंसिल में फीस-रजिस्ट्रेशन घोटाला, निलंबित रजिस्ट्रार समेत 6 पर FIR….

रायपुर. छत्तीसगढ़ नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वित्तीय अनियमितताएं सामने आने के बाद मामले की गंभीरता से जांच की गई. अब संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ की ओर से 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत शिकायत की गई, जिसपर बीएनएस की धारा 318(4) के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है.
डिप्टी डायरेक्टर निधि ग्वालरे ने इस संबंध में गोलबाजार थाने में 425 पन्नों की जांच रिपोर्ट दी है। काउंसिल की निलंबित रजिस्ट्रार दुर्गावती उसारे (कुंजाम), कांकेर जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र की सुरीला जैन, अंबागढ़ चौकी कॉलेज की काजोल साहू, जांजगीर-चांपा की वसंता कुमार, मंजू एमएल के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है.
जांच में नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल रायपुर के मैथ्यू फर्नाडिज और नरेंद्र देवांगन के खिलाफ भी तथ्यों को छिपाने, भ्रामक जानकारी देने और पद के दुरुपयोग के आरोप सामने आया है. इन दोनों पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है. बता दें कि इस मामले में छत्तीसगढ़ निर्सिंग कउंसिल की रजिस्ट्रार दुर्गा उसारे को निलंबित कर किया गया है. उन्हें प्रभार से हटाते हुए रायपुर सीएमएचओ कार्यालय में अटैच किया गया है



