राज्य

CG में देह व्यापार का भंडाफोड़! पुलिस ने संदिग्ध हालत में 6 लड़कियों को पकड़ा पूछताछ जारी…

CG में देह व्यापार का भंडाफोड़! पुलिस ने संदिग्ध हालत में 6 लड़कियों को पकड़ा पूछताछ जारी...

CG में देह व्यापार का भंडाफोड़! पुलिस ने संदिग्ध हालत में 6 लड़कियों को पकड़ा पूछताछ जारी…

 

बिलासपुर। शहर के तोरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज शाम एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 6 युवतियों को पकड़ा और उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में अवैध देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है। जानकारी को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई और छापामार कार्रवाई की गई।

बता दें कि रेड के दौरान स्पा सेंटर के अंदर संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं, जिसके बाद वहां मौजूद सभी युवतियों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। फिलहाल युवतियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है और इसे संचालित करने वाले लोग कौन हैं

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि इस पूरे मामले में स्थानीय स्तर पर किसी की संलिप्तता तो नहीं है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस अब इस तरह के अन्य केंद्रों पर भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button