जिला- सारंगढ़जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़बिलाईगढ़

खनिजों के अवैध उत्खनन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, चार ट्रैक्टर जब्त

खनिजों के अवैध उत्खनन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, चार ट्रैक्टर जब्त

खनिजों के अवैध उत्खनन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, चार ट्रैक्टर जब्त कलेक्टर के निर्देश पर खनिज एवं राजस्व विभाग की टीम ने किया औचक निरीक्षण

टुण्डरी में चूना पत्थर एवं पिहरा में रेत के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई

खनिजों के अवैध उत्खनन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, चार ट्रैक्टर जब्तकलेक्टर के निर्देश पर खनिज एवं राजस्व विभाग की टीम ने किया औचक निरीक्षणटुण्डरी में चूना पत्थर एवं पिहरा में रेत के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई सारंगढ़-बिलाईगढ़, 26 नवंबर 2026। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सतत निगरानी रखते हुए औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बिलाईगढ़ एवं सरिया तहसील क्षेत्र में खनिजों के अवैध उत्खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग बिलाईगढ़ की संयुक्त टीम द्वारा तहसील बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम टुण्डरी क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान गौण खनिज चूना पत्थर के अवैध उत्खनन में संलिप्त दो ट्रैक्टरों को जब्त कर ग्राम पंचायत टुण्डरी के सरपंच के सुपुर्द किया गया।इसी प्रकार तहसील सरिया अंतर्गत ग्राम पिहरा क्षेत्र में खनिज अमले द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान गौण खनिज साधारण रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्त दो ट्रैक्टरों को जब्त कर ग्राम पंचायत पिहरा के सरपंच के सुपुर्द किया गया। दोनों स्थानों पर कुल चार ट्रैक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।खनिज विभाग द्वारा उक्त कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के प्रावधानों के तहत की गई है।कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज संपदा के संरक्षण तथा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा औचक निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button