वार्ड क्रमांक 10 में पानी समस्या को लेकर बसपा नेता देव कोसले हुए मुखर
सारंगढ़ टाईम्स.
सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में इन दिनों पानी आपुर्ति को लेकर खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण जनता में बहुत ज्यादा आक्रोश देखने को मिल रहा है। विशेष तौर पर वार्ड क्रमांक 10 में जुनाडीह में हो रहे पानी की किल्लत को लेकर सारंगढ़ से बसपा प्रमुख देव कोसले ने मोर्चा खोल दिया है। देव कोसले ने वार्ड के जन प्रतिनिधि पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जनहित का मुद्दा उठाया है। बसपा प्रमुख ने कहा कि जुनाडीह में इन दिनों पानी को लेकर बहुत ज्यादा समस्या हो रही है। वार्ड के जन प्रतिनिधि द्वारा भी समस्याओं पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। पार्षद के उदासीनता के कारण पुरे वार्ड वासी पानी की किल्लत से जुझ रहे हैं। सीएमओ से सम्पर्क करने पर उनके द्वारा सिर्फ एक टेंकर की उपलब्धता की बात कही जाती है। कुल मिलाकर जिस प्रकार से वार्ड में पानी को लेकर समस्या बढती जा रही है और जन प्रतिनिधि का रवैया बहुत ज्यादा उदासीनता से भरा हुआ है वह किसी भी दृष्टिकोण से उचित नही है। देव कोसले ने प्रेस के माध्यम से पुरे नगर पालिका क्षेत्र में पानी को लेकर हो रही समस्या का विषय प्र्मुखता के साथ उठाया है और जल्द से जल्द समस्या निराकरण नही होने पर आंदोलन व उच्च स्तरीय शिकायत की बात भी कही है। देव कोसले ने भाजपा को भी आड़े हांथो लेते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को नगर की समस्या से कोई मतलब नही है महज दिखावा तक ही भाजपा सिमित हो चुकी है । जनता सब देख और समझ रही है।
https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png