Uncategorized

शहर में आग का तांडव: घर, स्कूटी और फैक्ट्री में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

शहर में आग का तांडव: घर, स्कूटी और फैक्ट्री में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

शहर में आग का तांडव घर, स्कूटी और फैक्ट्री में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

जिले में अलग-अलग तीन स्थानों पर आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। गिरधारीनगर में घर में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई, वहीं अरसनारा गांव की एक फैक्ट्री में आग भड़क उठी। तीसरी घटना वायसेप ब्रिज की है, जहां ओला स्कूटी की बैटरी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। तीनों ही मामलों में दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

घर में रखे सिलेंडर में लगी आग

पहली घटना दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र के गिरधारीनगर की है। यहां एक घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। फायरमैन ने घर के अंदर जाकर सिलेंडर में लगी आग बुझाई और उसे ब्लास्ट होने से बचा लिया। इसके बाद सिलेंडर को सुरक्षित स्थान पर रखकर आसपास के इलाके को भी सुरक्षित किया गया।दूसरी घटना अरसनारा गांव स्थित एक फैक्ट्री की है। यहां फैक्ट्री की एक यूनिट में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास के हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।तीसरी घटना वायसेप ब्रिज की है। यहां ओला स्कूटी की बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते पूरी स्कूटी जलकर खाक हो गई। यातायात पुलिस ने तत्काल दमकल विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button