राज्य

राजधानी में पिता ने नई बाइक से की तोड़फोड़, तो बेटे ने गुस्से में उतारा मौत के घाट…

राजधानी में पिता ने नई बाइक से की तोड़फोड़, तो बेटे ने गुस्से में उतारा मौत के घाट…

राजधानी में पिता ने नई बाइक से की तोड़फोड़, तो बेटे ने गुस्से में उतारा मौत के घाट…

रायपुर। राजधानी से लगे गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने गुस्से में आकर अपने ही पिता की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी बेटे की पहचान राहुल साहू के रूप में हुई है. राहुल ने हाल ही में बाइक खरीदी थी, जिससे उसके पिता संतोष साहू नाराज थे. इसी बात को लेकर पिता ने बाइक में तोड़फोड़ कर दी थी. इस बात से आक्रोशित होकर राहुल ने अपने पिता को हसिये (धारदार हथियार) से मौत के घाट उतार दिया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पिता अक्सर बेटे से पैसों की मांग करता था. बाइक खरीदने और पैसे न देने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया. गुस्से में आकर राहुल ने हसिया से पिता पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button