जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव 15 को सारंगढ़ में – निखिल केसरवानी

*प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव 15 को सारंगढ़ में*

सारंगढ़ । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव 15 दिसंबर को सारंगढ़ आएंगे । भाजपा मंडल उपाध्यक्ष निखिल केसरवानी ने बताया कि सुबह 10 बजे से लेकर अगले दिन सुबह तक उनके आयोजन को लेकर विधानसभा में टिकट की चाह रखने वाले भाजपा दावेदार अभी से सक्रिय हो गए हैं । उनका आगमन तय होने के बाद भाजपा में सक्रियता का आलम है । इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छग भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष तथा बिलासपुर लोकसभा के सांसद अरुण साव 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे सारंगढ़ पहुंचेंगे ।उनके सारंगढ़ दौरे में जिले भर के कार्यकर्ताओं और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बैठक का कार्यक्रम पहले नंबर पर है । जिसके बाद हित ग्राही सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव शामिल होंगे । निखिल बानी ने बताया कि – इस दौरान पुराने कार्यकर्ताओं और समाज प्रमुख लोगों से प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव मुलाकात भी करेंगे , साथ ही साथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के अलावा पुराने भाजपा दिग्गजों के निवास में मुलाकात करने जा सकते हैं। जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के यहां प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव भोजन कर सकते हैं ।रात्रि विश्राम सारंगढ़ में करने के साथ सुबह संघ परिवार और भाजपा के विचारधारा वाले विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ नास्ता करके सारंगढ़ में भाजपा की स्थिति और कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने का उनका कार्यक्रम है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button