
सारंगढ़ में वर्षो पुराने आधा दर्जन पेड़ो का काटा गया, आवागमन हुआ बाधित वन विभाग की तैयारी शून्य, नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति,
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़ के लोहारिन डबरी के पास वर्षो पुराना पीपल का आधा दर्जन से अधिक वृक्षो पर वन विभाग की कुदृष्टि आज पड़ गई। रोड़ चौड़ीकरण करने के लिये ताबडतोड़ तरीके से लगभग आधा दर्जन से अधिक विशालकाय पेड़ो की कटाई किया गया। इन पेड़ो के कटाई होने से रोड़ का चौड़ीकरण करना आसान हो जायेगा। इस कार्य के लिये वन अमला सुबह से जुटा रहा किन्तु पूर्व में सूचना तक जारी नही करने और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नही करने से आवागमन करने वालो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह समाप्त होने के बाद वन विभाग ने आज लोहारिन डबरी
तालाब के पास आधा दर्जन पुराने और विशालकाय वृक्षो की कटाई कर दिया। इसके लिये सारंगढ़-रायपुर मार्ग कई घंटे के लिये बंद रहा। वही बरमकेला मार्ग के लिये भी आवागमन बाधित रहा। छोटे वाहन बाईक तथा कार आदि को जेलपारा होकर जाने का निर्देश दिया गया किन्तु भारी वाहनो के लिये कोई वैकल्पिक व्यवस्था नही होने के कारण से अघोषित रूप से जाम लग गया था। वन विभाग के द्वारा पेड़ो की कटाई को लेकर कोई पूर्व से सूचना भी आम नागरिको के लिये जारी नही किया था वही आधा दर्जन से अधिक पीपल के विशालकाय पेड़ो के कटाई करने से मोहल्लेवासियो मे आक्रोश था
किन्तु सड़क चौड़ीकरण से लेकर अन्य कार्य प्रभावित होने के कारण से किसी ने विरोध आदि नही किया किन्तु विशालकाय पेड़ो की कटाई में चुस्ती दिखाने वाले वन विभाग इस पेड़ो की कटाई की भरपाई कैसे करेगा? कहा पर वृक्षारोपण करेगा ताकि शहर को काटे गये पेड़ो से होने वाले पर्यावरण नुकसान की पूर्ति हो सकें? इसका भी अभी तक कोई जानकारी नही दिया गया है। सुबह 8 बजे से शुरू किया गया पेड़ो की कटाई लगभग 11 बजे तक जारी रहा। इस दौरान दोनो ओर वाहनो की रेलमपेल हो गया था।