राज्य

CG.नग्न हालत में अज्ञात युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, चेहरे पर चोट गले पर और प्राइवेट पार्ट भी कटा मिला…

CG.नग्न हालत में अज्ञात युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, चेहरे पर चोट गले पर और प्राइवेट पार्ट भी कटा मिला...

CG.नग्न हालत में अज्ञात युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, चेहरे पर चोट गले पर और प्राइवेट पार्ट भी कटा मिला…

महासमुंद. जिले की है, जहां बेमचा-परसवानी रोड स्थित नहर पुलिया के पास गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने पानी में तैरती हुई एक नग्न लाश देखी और तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। नग्न हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है।

जांच के दौरान मृत व्यक्ति के चेहरे पर चोट के निशान, गले पर धारदार हथियार से कटे का घाव, मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ और गुप्तांग कटे होने की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया पुलिस इस मामले को हत्या मान रही है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

गौरतलब है कि दुर्ग की घटना ने जहां ग्रामीणों को झकझोर दिया, वहीं महासमुंद में हुई वारदात ने दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। एक ओर SDRF की टीम ने लगातार दो दिनों तक मेहनत कर डूबे युवकों के शव खोज निकाले, वहीं दूसरी ओर महासमुंद में बरामद शव ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button