राज्य

CG में भीषण सड़क हादसा : बाइक और कार में भिड़ंत, 5 साल के बच्चे समेत 4 घायल, दो की हालत गंभीर…..

CG में भीषण सड़क हादसा : बाइक और कार में भिड़ंत, 5 साल के बच्चे समेत 4 घायल, दो की हालत गंभीर.....

CG में भीषण सड़क हादसा : बाइक और कार में भिड़ंत, 5 साल के बच्चे समेत 4 घायल, दो की हालत गंभीर…..

बेमेतरा। स्वतंत्रता दिवस के दिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बेमेतरा के ग्राम गुनरबोड़ के पास बाइक और कार के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार पांच वर्षीय बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, बाइक पर पांच वर्षीय कुश डेहरे, प्रवीण डेहरे, सागर सोनकेवरे और आकाश घृतलहरे सवार थे। सभी ग्राम ढोकला के निवासी बताए जा रहे हैं। गुनरबोड़ के पास बाइक और जाइलो कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की टीम और सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय नागरिकों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बेमेतरा पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पांच वर्षीय कुश डेहरे और प्रवीण डेहरे की हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर रेफर किया गया है, जबकि सागर सोनकेवरे और आकाश घृत लहरे का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button