जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

नगर पालिका सारंगढ़ : “पांड़े जी” नही सम्हाल पा रहे है निकाय को?

नगर पालिका सारंगढ़ : “पांड़े जी” नही सम्हाल पा रहे है निकाय को?

नगर पालिका सारंगढ़ : “पांड़े जी” नही सम्हाल पा रहे है निकाय को?

सीएमओ राजेश पांड़े, इंजिनियर उत्तम सिंह कंवर और समयपाल गोपाल यादव की “तिकड़ी” ने बंटाधार
करके रख दिया शहर का?
मच्छरो के प्रकोप से सारंगढ़वासी परेशान?
नाली सफाई अर्से से बंद पड़ा,
बरसात के पहले नाली की साफ-सफाई का कोई प्लान ही नही?
पीने के पानी तक के लिये भटकना पड़ रहा है शहरवासियो को?
साय सरकार में बदहाली के दौर से गुजर रही है सारंगढ़ नगर पालिका?

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़ नगर पालिका में पदस्थ सीएमओ राजेश पांडे जिला मुख्यालय बना सारंगढ़ शहर को नही सम्हाल पा रहे है। अधिकारी-कर्मचारी पर उनका नियंत्रण नही के बराबर है। शहर की नालियो मलबा से जाम पड़ी है और शहर मे पीने के पानी की समस्या गहराते जा रही है वही वर्षाकाल के पहले नालियो की सफाई की कोई योजना नही बनाई गई है और ना ही मच्छरो की बढ़ते तदाद को लेकर ना तो रसायनिक दवाओ को छिड़काव होता है और ना ही फागिंग मशीन चलाई जा रही है। नगर पालिका के एसी रूम मे बैठकर गर्मी का मजा ले रहे अधिकारी राजेश
पांड़े और इंजिनियर उत्तम सिंह कंवर के साथ स्थानीय कर्मचारी गोपाल यादव की तिकड़ी शहर को बदहाली की ओर ढ़कलने मे कोई कसर बाकि नही रख रहे है। जिसके कारण से नगर पालिका को लोग नरक पालिका की संज्ञा देने लग जा रहे है।

पान, पानी और पालगी की नगरी सारंगढ़ जब से जिला मुख्यालय के रूप में उन्नयन हुआ है तब से ही यहा पर बदइंतजामी और बदहाली सरचढ़ बोल रहा है। अर्से से पदस्थ स्थानीय कर्मचारियो के साथ मिलकर नगर पालिका सीएमओ और इंजिनियर शहर को बेड़ागर्क करने मे कोई कसर बाकि नही छोड़ रहे है। वर्षाकाल के पूर्व शहर के साफ-सफाई व्यवस्था विशेषकर नालियो से मलबा निकालने और फागिंग मशीन से मच्छरो से निजात दिलाने

का कोई भी प्रयास नगर पालिका सारंगढ़ के द्वारा नही किया जा रहा है। यहा पर अर्से से नाली सफाई अभियान ठप्प पड़ा हुआ है क्योकि यहा पर पदस्थ सीएमओ राजेश पांड़े सेवानिवृत्ति के करीब है तथा शहर के मूलभूत सुविधाओ को बरकरार रखने मे उनकी कोई रूचि नही है। जिसके कारण से नगर पालिका के कर्मचारी और अधिकारी उनके नियंत्रण मे नही है। स्वास्थगत परेशानी और छुटि्टयो को लेकर ज्यादा ही रूचि लेने वाले सीएमओ राजेश पांड़े नगर पालिका सारंगढ़ को सम्हालने मे असहज दिख रहे है। सफाई कर्मचारियो से लेकर प्लेसमेंट के कर्मचारियो को अपना निर्देश का पालन कराने मे सीएमओ राजेश पांड़े सफल नही दिख रहे है। वही उनके साथ इंजिनियर उत्तम सिंह कंवर और स्थानीय कर्मचारी गोपाल यादव भी निरंकुश दिख रहे है।
स्थानीय निवासी होने के कारण से अर्से से पदस्थ गोपाल यादव जनप्रतिनिधियो के निर्देशो का पालन करने मे भी मनमानी करते है। बताया जा रहा है कि नगर पालिका में सरकारी मशीनो का दुरूपयोग की काफी शिकायते सामने आ रही है जेसीबी को सरकारी डीजल डालकर निजी उपयोग करने और स्वच्छता मिशन के गाड़ियो को अन्य कार्यो के लिये उपयोग करने की शिकायतो के बीच सर्वाधिक शिकायत स्वच्छ भारत मिशन का ट्रिपर अन्य कामो में लगाने की आ रही है। वही पुराने गाड़ियां मेंटेनेंस के अभाव में कबाड़ होने की ओर अग्रसर है जबकि प्राइवेट कार्यो पर लगे नया जेसीबी भी रख रखाव के अभाव पर कंडम होने की स्थिति में आ गया है। आरोप है कि जेसीबी को अन्य निजी व्यक्तियो को किराये पर दे दिया जा रहा है जबकि इसके एवज में आने वाला रकम प्राईवेट जेब मे जा रहा है। पेयजल संकट से निपटने कोई तैयारी नही?

सारंगढ़ नगर पालिका में शहर मे पेयजल संकट से निपटने के लिये कोई तैयारी नही है। यहा पर ना तो बोर खनन कराया गया है और ना ही जल संरक्षण के लिये कोई उपाय किया गया है। आफिस-आफिस खेल रहे नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी सिर्फ पंप और बोर के मरम्मत और खरीदी के नाम पर लाखो रूपये का फजीँ देयक बनाकर शासन को तगड़ा चूना लगा रहे है। कई वार्डो में पीने तक का पानी की समस्या सामने खड़ी हो गई है किन्तु नगर पालिका के पास कोई तैयारी नही है। सीएमओ राजेश पांड़े के पास समस्या बताने पर तत्काल
इंजिनियर उत्तम सिंह कंवर को निराकरण का आदेश देते है और इंजिनियर समयपाल गोपाल यादव को त्वरित निराकरण का निर्देश देते है किन्तु मजेदार बात यह है कि समयपाल गोपाल यादव निर्देश को मानने से इंकार कर देते है जिससे साफ प्रतीत हो रहा है कि नगर पालिका मे सबकुठ ठीक-ठाक नही चल रहा है। सफाई ट्रैक्टर, पानी टैंकर, फायर बिग्रेड सभी काम 1 प्लेसमेंट कर्मचारी के भरोसे? नगर पालिका सारंगढ़ में सफाई ट्रैक्टर, पानी टैंकर, फायर बिग्रेड सभी काम 1 प्लेसमेंट कर्मचारी के भरोसे चल रहे है। नगर पालिका के सीएमओ राजेश पांड़े हमेशा नाक मे रोते रहते कि पालिका के हिसाब से सेटअप नही दिया गया है किन्तु नाम के कर्मचारी जो कि यहा पर मोटी तनख्वाह लेते है उनको काम सौपने की हिम्मत सीएमओ राजेश पांड़े मे नही है। साफ-सफाई का अभाव चौक-चौराहो में मक्कड़ मे पड़े कूडा-करकट को देखकर पता किया जा सकता है। वही पानी की समस्या और नाली की सफाई का ठप्प होने से साफ जाहिर हो रहा है कि नगर पालिका के सीएमओ राजेश पांड़े सिर्फ अपना बचा हुआ सर्विस का समय काट रहे है।

मच्छरो का प्रकोप से सारंगढ़वासी परेशान?

सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र मे नालियो की सफाई नही होने से मच्छरो का प्रकोप सरचढ़कर बोल रहा है। यहा पर रसायनिक दवाओ को छिड़काव नही हो रहा है साथ ही फागिंग मशीन का उपयोग भी नही किया जा रहा है। जिसके कारण से नालियो के मच्छरो का प्रकोप बढ़ गया है। गर्मी माह मे मच्छरो के कारण से लोगो को जीना मुहाल हो गया है। किन्तु नगर पालिका सारंगढ में साफ-सफाई को अभियान की तरह से नही किया जा रहा है। कागजी कार्यवाही में नालीयो की सफाई बेहतर हो रही है तथा वास्तविक में नाली में मलबा जाम पड़ा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button