Uncategorizedचुनावी खबरजिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

डीडीसी में युवराज शरण सिंह, डां.दिनेश लाल जांगड़े, शिवकुमारी साहू और भगवनतीन पटेल , सुशीला मारुती साहू जीते और बीडीसी में सुभाष जालान हारे

भाजपा की लहर मे पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान बीडीसी चुनाव हारे,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला पंचायत चुनाव : युवराज शरण सिंह, डां.दिनेश लाल जांगड़े, शिवकुमारी
साहू और भगवनतीन पटेल ने जीत हासिल किया

बरमकेला और बिलाईगढ़ ब्लाक से ही भाजपा समर्थित उम्मीदवारो को मिला बहुमत,

देर रात तक उक्त जिला पंचायत क्षेत्र के परिणाम आए जहां पर कांग्रेस की सुशीला मारूति साहु ने जीत दर्ज की

अब तक 9 जिला पंचायत सीटो में से भाजपा को 8 सीटो पर जीत

भाजपा की लहर मे पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान बीडीसी चुनाव हारे,

 

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्धितीय चरण मे भी भाजपा का लहर कायम रहा। जिला पंचायत के 5 सीटो के लिये हुए चुनाव मे देर रात तक भाजपा ने 4 सीट पर कब्जा जमा लिया है। जिला पंचायत चुनाव मे शानदार जीत हासिल करने वालो मे युवराज शरण सिंह, डां.दिनेश लाल जांगड़े, श्रीमती शिवकुमारी अनिल साहू और श्रीमती भगवनतीन  कुंजराम पटेल का नाम शुमार है। वही एक सीट पर देररात तक कशमकश और संघर्षपूर्ण मुकाबला चल रहा था। क्षेत्र क्र. 12 में कांग्रेस की सुशीला मारूति साहू और माधुरी गोलू साहू के बीच मुकाबला है जबकि भाजपा की लक्ष्मी साहू तीसरे नंबर पर काफी पीछे है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के द्वितीय चरण का मतदान बिलाईगढ़ विकासखण्ड में मतपत्र (बैलेट) से 347 मतदान केंद्रों में मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया। बिलाईगढ़ ब्लॉक में 183807 कुल वोटर, 91416 पुरुष
मतदाता, 92389 महिला मतदाता और तृतीय लिंग के 2 मतदाता हैं। इसमें बिलाईगढ़ क्षेत्र से जिला पंचायत के पांच सदस्य क्षेत्र क्रमांक 10, 11, 12, 13, 14 और जनपद पंचायत के 25 सदस्य सहित पंच सरपंच का चुनाव हुआ है। बिलाईगढ़ ब्लॉक के 118 सरपंच पद और 707 पंच पद का निर्वाचन हो रहा है, 5 सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। बिलाईगढ़ ब्लॉक में लगभग 1275 पद पंच का है, जिसमें 707 को छोड़कर शेष निर्विरोध पंच चुने गए हैं। जिला पंचायत क्षेत्र क्र-10 में भगवनतीन पटेल ने जीता चुनाव सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-10 बिलाईगढ़ विकासखंड़ में आता है। यहा पर भाजपा की ओर भगवतीन पटेल को चुनावी मैदान मे उतारा था। यहा पर कांग्रेस से मुद्रिका बाईसाहू चुनावी मैदान में थी। यहा पर कुल 5 उम्मीदवार चुनावी बिसात पर उतरे थे। यहा पर प्रीतिहरिराम भास्कर, रेवती बैजू सोनवानी और संतोषी टीकाराम साहू भी चुनावी मैदान में थे। यहापर 36724 मतदाताओ के बीच भाजपा समर्थित श्रीमती भगवनतीन कुंजराज पटेल ने सभीउम्मीदवारो को पीछे पछ़ाड़ते हुए देर रात तक 7 हजार से अधिक व्होटो से निर्णायक बढ़त
बनाते हुए जिला पंचायत सदस्य के लिये निर्वाचित हुई।

युवराज शरण सिंह 4 हजार व्होटो से जीते चुनाव

सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-11 में कुल 5 उम्मीदवार मैदान में है। यहा पर
राजपरिवार से युवराज शरण सिंह को भाजपा ने चुनावी बिसात मे उतारा, वही कांग्रेस ने यहा
पर द्रोपदी मरावी को चुनावी मैदान पर उतारा। यहा पर जनपद अध्यक्ष रही भूमिका कत्थाकार
भी चुनावी मैदान पर उतरकर चुनाव को रोचक बना दिया था। वही द्रुपद सिंह राय और ईश्वर
सिंह सिदार भी चुनावी मैदान मे थे। किन्तु कशमकश भरा मुकाबला में युवराज शरण सिंह ने 4
हजार से अधिक मतो से शानदार जीत हासिल किया है। यहा पर 36239 वोटरो मे लगभग 85
प्रतिशत वोटरो ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

सुशीला मारूति साहू  ने जीत दर्ज की  माधुरी गोलू साहू में कड़ा मुकाबला, लक्ष्मी साहू पिछड़ी,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-12 बिलाईगढ़ विकासखंड़ में हॉट सीट बना आ
था। यह सीट अन्य पिछडा़ वर्ग महिला के लिये आरक्षित है। यहा पर भाजपा की ओर से लक्ष्मी
साहू को मैदान पर उतारी थी वही कांग्रेस ने सुशीला मारूति साहू को मैदान पर उतार दिया था
यहा पर माधुरी गोलू साहू और अमरीका बाई तिरिथराम साहू भी चुनावी मैदान में थे। यहा पर
कुल 38882 मतदाताओ में से लगभग 85 फीसदी मतदाताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग
किया है। यहा का चुनाव काफी रोचक हुआ तथा देर रात आये हुए रिजल्ट में सुशीला साहू ने जीत दर्ज की .
समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस समर्थित श्रीमती सुशीला मारूति साहू और माधुरी गोलू साहू के
बीच फाईट-टू-फाईट आगे-पीछे चल रहा था। महज 200 व्होटो का अंतर से आगे-पीछे चल रहे
थे। वही भाजपा की लक्ष्मी साहू लगभग 900 व्होटो से पीछे हो गई थी। ऐसे में अंतिम परिणाम
पुर्नगणना की द्वार तक जा सकता है।

डां.दिनेश जांगड़े 12 हजार व्होटो से जीते

सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-13 बिलाईगढ़ विकासखंड़ में सर्वाधिक 8
उम्मीदवारो के बीच जिला पंचायत सदस्य का मुकाबला हो रहा था। यहा पर भाजपा ने
बिलाईगढ़ विधानसभा से उम्मीदवार रहे डां.दिनेश जांगड़े को चुनावी मैदान में उतारा, वही कांग्रेस
ने गीता टंडन को चुनावी बिसात पर उतारा, यहा पर अन्य उम्मीदवारो में हरिश सोनी, हेमचंद्र
जांगड़े, कौशल जांगड़े, केदरा प्रहलाद तादुलाने,मनोज महिवाल, तेजगोपाल बंजारे भी थे। यहा पर
कुल 41223 मतदाता में से 85 फीसदी मतदाताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
यहा पर भाजपा सर्मथित डां.दिनेश लाल जांगड़े ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए लगभग 12
हजार व्होटो से चुनाव मे शानदार जीत हासिल किया।

शिवकुमारी साहू ने जीता चुनाव

सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-14 बिलाईगढ़ विकासखंड़ में भी उम्मीदवारो के
बीच कड़ा संघर्ष है। यहा पर भाजपा ने शिवकुमारी अनिल साहू को चुनावी मैदान पर उतारा, वही
कांग्रेस ने नंदकुमारी तोषराम साहू को अपना सर्मथन दिया था। यहा पर हीराबाई दयाराम खुराना
और उर्मिला प्रदीप यादव तथा बुधवारिन निषाद भी चुनावी मैदान में थे। यहा पर कुल 5
उम्मीदवार थे तथा 30739 मतदाता मे से 85 फीसदी से अधिक मतदाताओ ने मतदान किया
है। यहा पर संघर्षपूर्ण मुकाबले मे भाजपा के श्रीमती शिवकुमारी अनिल साहू ने लगभग 2 हजार
व्होटो से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव में जीत हासिल किया।

दिग्गज भाजपा नेता सुभाष जालान की करारी हार

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुभाष जालान को बीडीसी चुनाव में करारी हार
का सामना करना पड़ा है। गगोरी क्षेत्र से बीडीसी चुनाव में मैदान में उतरे भाजपा के पूर्व
जिलाध्यक्ष सुभाष जालान को लगभग 300 से अधिक व्होटो से हार हुई। सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिला के बिलाईगढ़ अंचल में राजनिति के माहिर खिलाड़ी माने जाने वाले और भाजपा के
कर्णधार कहे जाने वाले सुभाष जालान को यह करारी हार भाजपा के लहर के बीच मिली है।
बताया जा रहा है कि जिला पंचायत चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा में शानदार
जीत हासिल किया है तथा अधिकांश पदो पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारो ने जीत हासिल किया
है ऐसे लहर के बीच दिग्गज भाजपा नेता सुभाष जालान का करारी हार सुभाष के सर्मथको के
लिये काफी पीडादायक रही है। जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के जनपद अध्यक्ष पद को टारगेट
करते हुए जनपद सदस्य का चुनाव लड़ने के लिये चुनावी मैदान मे उतरे सुभाष जालान को
भाजपा के ही एक जमीनी कार्यकर्ता सुनीती संतोष साहू ने पटखनी दिया। सुभाष जालान के
जनपद सदस्य चुनाव मे उतरने पर पूरे जिले के लिये यह सीट काफी हॉट सीट हो गया था तथा
पूरे जिले की नजर इस सीट के परिणाम पर थी। ऐसे मे इस प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव मे भाजपा के
पूर्ण जिलाध्यक्ष और दिग्गज नेता सुभाष जालान की करारी पराजय ने कुछ कार्यकर्ता मायूस है।
साम-दांड़-दंड़-भेंद की राजनिति में सुभाष जालान की यह करारी पराजय उनके राजनितिक
कैरियर पर बडा ब्रेक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button